गोरखपुर में गुंबद गिरने का मामला; दोनों घायल अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर में गुंबद गिरने का मामला; दोनों घायल अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज राजघाट थाना क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के किनारे बने चबूतरे की गुंबद आकाशीय बिजली गिरने से ढह गई थी. By ETV Bharat Uttar Prade…

सौजन्य से:- etvbharat.com
गोरखपुर में गुंबद गिरने का मामला; दोनों घायल अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
राजघाट थाना क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के किनारे बने चबूतरे की गुंबद आकाशीय बिजली गिरने से ढह गई थी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 7, 2026 at 11:18 AM IST
गोरखपुर : राजघाट थाना क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के किनारे बने चबूतरे की गुंबद ढहने से घायल दोनों अधिवक्ताओं की मौत हो गई. हादसा गुंबद के पास आकाशीय बिजली गिरने के चलते हुआ था. इस मामले में डीएम के आदेश पर समय से एंबुलेंस उपलब्ध न कराने पर सीएमओ और निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही जांच कमेटी बनाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की बात कही है.
बता दें, बीते रविवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विनोद के मां के अंतिम संस्कार की तैयारी राजघाट पर चल रही थी. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ अधिवक्ता आलोक अस्थाना और संजय सिंह भी पहुंचे थे. जहां बारिश से बचने के लिए आलोक अस्थाना और संजय सिंह चबूतरे पर बने गुंबद के नीचे बैठ गए. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और पूरा गुंबद भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया. मलबे की चपेट में आकर दोनों अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दोनों ने दम तोड़ दिया.
इस मामले में अधिवक्ताओं का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस के लिए फोन किया गया था, लेकिन एंबुलेंस काफी देर से पहुंची. लिहाजा सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए और गुंबद बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया जाए. जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की मांग पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है. साथ ही गुंबद निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिया है.
यह भी पढ़ें : गोरखपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोग झुलसे, एक युवक की हालत गंभीर
यह भी पढ़ें : गोरखपुरः आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत, मां झुलसी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: पूर्व मुख्य सचिव भोलानाथ तिवारी का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस - former up chief secretary bhola nath tiwari passes away at 85

2027 चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी कानपुर को देंगे बड़ा तोहफा!, जानिए आपको क्या होगा फायदा?

यूपी: प्रदेश में पहली बार तेंदुओं की तादात रोकने की कोशिश, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए एक बड़ी पहल


