होम›क्राइम›गोरखपुर में बारिश के दौरान प्लेटफार्म पर कार चढ़ाने से मचा हड़कंप, यात्रियों की बची जान - gorakhpur car on platform 1 during rain driver arrested
क्राइम

गोरखपुर में बारिश के दौरान प्लेटफार्म पर कार चढ़ाने से मचा हड़कंप, यात्रियों की बची जान - gorakhpur car on platform 1 during rain driver arrested

गोरखपुर में बारिश के दौरान प्लेटफार्म पर कार चढ़ाने से मचा हड़कंप, यात्रियों की बची जान गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भारी बारिश से बचने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी कार प्लेटफार्म नंबर एक पर चढ़ा ...और पढ़ें HighLights - बारिश स…

Jagran के अनुसार27 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
गोरखपुर में बारिश के दौरान प्लेटफार्म पर कार चढ़ाने से मचा हड़कंप, यात्रियों की बची जान
 - gorakhpur car on platform 1 during rain driver arrested

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में बारिश के दौरान प्लेटफार्म पर कार चढ़ाने से मचा हड़कंप, यात्रियों की बची जान

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भारी बारिश से बचने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी कार प्लेटफार्म नंबर एक पर चढ़ा ...और पढ़ें

HighLights

- बारिश से बचने के लिए गोरखपुर प्लेटफार्म पर कार चढ़ाई गई।

- प्लेटफार्म पर कार देख यात्रियों और दुकानदारों में भगदड़ मची।

- रेलवे सुरक्षा बल ने चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम भीषण बारिश से बचने के लिए एक व्यक्ति ने प्लेटफार्म नंबर एक कार चढ़ा दी। कार के प्लेटफार्म पर चढ़ते ही दुकानदारों, रेलकर्मियों व यात्रियों में भगदड़ मच गई। कुछ यात्रियों की जान बच गई। अगर यात्री भागे नहीं होते तो कार उनके ऊपर ही चढ़ गई होती।

कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने यूपी 58 एटी 9067 नंबर की कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ टीम ने रेलवे की धारा 153 के अंतर्गत चालक जितेंद्र कुमार दुबे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

जानकारों के अनुसार, शाम 06:30 बजे के आसपास प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित काफी की दुकान के पास एक कार चढ़ गई। दुकान के पास खड़े होकर कुछ यात्री काफी पी रहे थे। कार देख लोगों के होश उड़ गए। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों के बीच भगदड़ देख रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गए। जवानों ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि बारिश के कारण कार में बैठे यात्रियों को प्लेटफार्म पर सीधे उतारने के चक्कर में उन्होंने कार प्लेटफार्म पर चढ़ा दिया है। चालक के बगल का शीशा खुला हुआ था। आटोमेटिक बटन काम नहीं कर रहे थे। कार की बैट्री भी बैठी हुई थी। आरपीएफ टीम ने कार को धकेल कर पार्सल कार्यालय परिसर में पहुंचा दिया। चालक को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाकर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से चार की मौत और 14 घायल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बिना अनुमति के किसी भी वाहन का प्रवेश दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। प्लेटफार्म नंबर एक पर कैबवे बना है, जिससे होकर यात्री अपने वाहन से सीधे ट्रेन के निर्धारित कोचों के सामने पहुंच जाते हैं। इसी सहूलियत का फायदा उठाते हुए चालक ने कार को प्लेटफार्म पर चढ़ा दिया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें