होम›क्राइम›ग्रेटर नोएडा में होटल के रूम से गिरकर उद्योग बंधु केंद्र के GM की मौत, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आए थे
क्राइम

ग्रेटर नोएडा में होटल के रूम से गिरकर उद्योग बंधु केंद्र के GM की मौत, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आए थे

Noida News: लखनऊ उद्योग बंधु केंद्र के जीएम हरगोविंद सिंह की होटल रूम से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 24 नवंबर को उनके बेटे की शादी होनी है। ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लखनऊ उद्योग बंध…

Navbharat Times के अनुसार27 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
ग्रेटर नोएडा में होटल के रूम से गिरकर उद्योग बंधु केंद्र के GM की मौत, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आए थे

सौजन्य से:- Navbharat Times

Noida News: लखनऊ उद्योग बंधु केंद्र के जीएम हरगोविंद सिंह की होटल रूम से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 24 नवंबर को उनके बेटे की शादी होनी है।

ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लखनऊ उद्योग बंधु केंद्र की स्टॉल की मॉनिटरिंग के लिए आए जीएम हरगोविंद सिंह की संदिग्ध हालात में होटल की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। शनिवार सुबह होटल कर्मचारी चाय देने के लिए उनके कमरे से नीचे देखने पर बाहर उनका शव पड़ा मिला। बीटा-2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक, हरगोविंद सिंह लखनऊ के कल्याणपुर स्थित गुडंबा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वह उद्योग बंधु केंद्र लखनऊ से जीएम पद से रिटायर हो चुके थे। हालांकि, सरकार की ओर से उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। जांच में पता चला कि हरगोविंद सिंह रात में दोस्तों के साथ खाना खाकर रूम में वापस लौटे थे।

24 नवंबर को छोटे बेटे की होनी है शादी

पुलिस के मुताबिक, हरगोविंद सिंह की पत्नी और बेटे नौकरी करते हैं। उनका एक बेटा गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहता है, जबकि छोटा बेटा लखनऊ में एक बैंक में मैनेजर है। छोटे बेटे की 24 नवंबर को शादी होनी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खिड़की से गिरने से मौत की बात सामने आई है। शराब पीने की जानकारी भी मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें