होमक्राइमगोरखपुर में डीसीएम से टकराया ऑटो, आगरा के वृद्ध की मौत; चालक समेत चार घायल - gorakhpur autodcm crash agra man dies 4 injured
क्राइम

गोरखपुर में डीसीएम से टकराया ऑटो, आगरा के वृद्ध की मौत; चालक समेत चार घायल - gorakhpur autodcm crash agra man dies 4 injured

गोरखपुर में डीसीएम से टकराया ऑटो, आगरा के वृद्ध की मौत; चालक समेत चार घायल गोरखपुर के सहजनवा में सरैया फोरलेन कट पर शुक्रवार सुबह ऑटो और डीसीएम की टक्कर में आगरा निवासी एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। हादसे में ऑटो चालक स…

Jagran के अनुसार1 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
गोरखपुर में डीसीएम से टकराया ऑटो, आगरा के वृद्ध की मौत; चालक समेत चार घायल - gorakhpur autodcm crash agra man dies 4 injured

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में डीसीएम से टकराया ऑटो, आगरा के वृद्ध की मौत; चालक समेत चार घायल

गोरखपुर के सहजनवा में सरैया फोरलेन कट पर शुक्रवार सुबह ऑटो और डीसीएम की टक्कर में आगरा निवासी एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत च ...और पढ़ें

HighLights

- गोरखपुर में ऑटो-डीसीएम टक्कर, आगरा निवासी वृद्ध की मौत।

- हादसे में ऑटो चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल।

- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वाहनों को जब्त किया।

संवाद सूत्र, भीटी रावत, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के सरैया फोरलेन कट पर शुक्रवार सुबह आटो और डीसीएम में टक्कर हो गई। आटो में आगरा के रहने वाले वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहजनवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम और आटो को कब्जे में ले लिया है।

आगरा जिले के बारह खंभा निवासी 61 वर्षीय चंद्रभान सिंह अपने नौ सदस्यीय परिवार के साथ बुधवार को वाराणसी घूमने गए थे। गुरुवार रात परिवार गोरखपुर पहुंचा और शुक्रवार सुबह मगहर (संतकबीर नगर) जाने के लिए एक आटो बुक किया। सुबह सात बजे एक ही आटो में सवार सभी सरैया फोरलेन कट के पास पहुंचे। इसी बीच चालक ने तेज रफ्तार में आगे चल रही डीसीएम को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

आरोप है कि रफ्तार तेज होने के चलते आटो अनियंत्रित हो गया और डीसीएम से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आटों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को आटो से बाहर निकालकर सीएचसी सहजनवा भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को तत्काल फोरलेन से हटवाकर यातायात सामान्य कराया, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनने पाई। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डा. सुनील ने जांच के बाद चंद्रभान सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय सोनम पत्नी सुजान, 23 वर्षीय कुंती पुत्री चंद्रभान, 58 वर्षीय ओमवती पत्नी चंद्रभान तथा आटो चालक 40 वर्षीय अशरफ निवासी जंगल बहादुर अली, शेखपुर मोहरीपुर, चिलुआताल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में शिवानी, मोहिनी, सुजान तथा दो बच्चे कृष और रितेश सुरक्षित बच गए। मृतक की पत्नी घायल ओमवती ने अस्पताल में पुलिस को बताया कि आटो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर बालिका हत्याकांड: थाने में लंगड़ाया, अस्पताल में सही से चलकर आया; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

उन्होंने बताया कि परिवार के लोग लगातार चालक से धीरे चलने की अपील कर रहे थे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। उनके अनुसार चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें उनके पति की जान चली गई और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। पति की मौत के बाद ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल था और वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे में पांच लोग सुरक्षित है, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। एक वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें