होमशिक्षा-करियरप्रयागराज में बिजली विभाग के 11 एक्सईएन का रोका वेतन, DM ने IGRS की शिकायतों के निस्तारण में मनमानी पर की कार्रवाई - prayagraj dm stops 11 electricity xen salary over negligence in igrs resolving complaint
शिक्षा-करियर

प्रयागराज में बिजली विभाग के 11 एक्सईएन का रोका वेतन, DM ने IGRS की शिकायतों के निस्तारण में मनमानी पर की कार्रवाई - prayagraj dm stops 11 electricity xen salary over negligence in igrs resolving complaint

प्रयागराज में बिजली विभाग के 11 एक्सईएन का रोका वेतन, DM ने IGRS की शिकायतों के निस्तारण में मनमानी पर की कार्रवाई प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आईजीआरएस शिकायतों के मनमाने निस्तारण पर सख्त कार्रवाई की है। उन्हों…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
प्रयागराज में बिजली विभाग के 11 एक्सईएन का रोका वेतन, DM ने IGRS की शिकायतों के निस्तारण में मनमानी पर की कार्रवाई
 - prayagraj dm stops 11 electricity xen salary over negligence in igrs resolving complaint

सौजन्य से:- Jagran

प्रयागराज में बिजली विभाग के 11 एक्सईएन का रोका वेतन, DM ने IGRS की शिकायतों के निस्तारण में मनमानी पर की कार्रवाई

प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आईजीआरएस शिकायतों के मनमाने निस्तारण पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बिजली विभाग के 11 अधिशासी अभियंताओं का वेतन रोक दिया और चार अन्य विभागों से स्पष्टीकरण मांगा है।

HighLights

- चार अन्य विभागों के अधिकारियों से डीएम ने तलब किया स्पष्टीकरण

- डीएम ने आइजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आइजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में मनमानी से अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं। दफ्तर में बैठे-बैठे शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ऐसी ही गड़बड़ी पकड़ी। इस पर बिजली विभाग के 11 अधिशासी अभियंताओं का अगस्त महीने का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। चार अन्य विभागों के अफसरों पर भी कार्रवाई की गई।

डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में आइजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। बिजली विभाग, समाज कल्याण विभाग, पीडब्ल्यूडी, जल निगम और कृषि विभाग से जुड़ी शिकायतों में सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक के प्रकरण थे।

इनमें भी सबसे अधिक संख्या बिजली विभाग के मामलों की रही। कई मामले ऐसे थे, जिनमें शिकायतकर्ताओं से बात किए बगैर शिकायत का निस्तारण किया गया था। डीएम ने बिजली विभाग के विद्युत वितरण खंड-प्रथम, खंड-द्वितीय, करैलाबाग, टैगोर टाउन, नैनी, बमरौली, म्योहाल, रामबाग, फाफामऊ, मेजा और विद्युत वितरण खंड हंडिया के एक्सईएन का वेतन रोक दिया। इनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा है।

इसके अलावा समाज कल्याण विभाग, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन, कृषि विभाग, जल निगम से प्रकरणों में भी संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह भी मौजूद रहीं।

स्कूलों के निरीक्षण में बच्चों से भी करें संवाद

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण करें। वहां की खामियां को दूर कराएं और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाएं। निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद जरूर करें। उनकी बात सुनें और प्रोत्साहित करें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें