होमधर्म-आस्थाGanga Flood: कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, गंगा बैराज में चेतावनी बिंदु पार, शुक्लागंज से जुड़े गांवों में भरा पानी - ganga water level rises in kanpur barrage crosses warning mark
धर्म-आस्था

Ganga Flood: कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, गंगा बैराज में चेतावनी बिंदु पार, शुक्लागंज से जुड़े गांवों में भरा पानी - ganga water level rises in kanpur barrage crosses warning mark

Ganga Flood: कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, गंगा बैराज में चेतावनी बिंदु पार, शुक्लागंज से जुड़े गांवों में भरा पानी कानपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु के करीब और गंगा बैराज पर ...…

Jagran के अनुसार9 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
Ganga Flood: कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, गंगा बैराज में चेतावनी बिंदु पार, शुक्लागंज से जुड़े गांवों में भरा पानी - ganga water level rises in kanpur barrage crosses warning mark

सौजन्य से:- Jagran

Ganga Flood: कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, गंगा बैराज में चेतावनी बिंदु पार, शुक्लागंज से जुड़े गांवों में भरा पानी

कानपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु के करीब और गंगा बैराज पर ...और पढ़ें

HighLights

- गंगा बैराज में चेतावनी बिंदु से 27 सेमी ऊपर, राहत केंद्र किए गए दुरुस्त, नाव लगाई

- भगवानदीन पुरवा गांव के चारों तरफ भरा पानी, गंगा के किनारे के गावों में बढ़ रहा पानी

- शुक्लागंज से जुड़े गांवों में भरना शुरू हुआ पानी, कटरी में तीन हजार बीघा इलाके में भरा पानी

जागरण संवाददाता, कानपुर। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गंगा का जलस्तर शुक्लागंज में सुबह 10 बजे चेतावनी बिंदु से चार सेंटीमीटर दूर है। चेतावनी बिंदु 113 मीटर है अभी शुक्लांगंज में गंगा का जलस्तर 112.96 मीटर है। बैराज में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 114 मीटर से ऊपर 114.27 मीटर पहुंच गया है। शुक्लागंज से लगे गांवों में पानी बढ़ने लगा है।

कटरी में तीन हजार बीघा जमीन में पानी भरा है। फसल डूब गई है। दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। बिठूर की तरफ ब्रम्हावर्त घाट,लक्ष्मण घाट, पत्थर घाट, सीता घाट समेत सभी घाटों की सीढ़ियां लगभग डूब चुकी है। ख्योरा कटरी के भगवानदीन पुरवा,भोपाल पुरवा,बनिया पुरवा, दुर्गापुरवा,लछिमन पुरवा,गिल्ली पुरवा,मक्का पुरवा,बिठूर के शिवदीन पुरवा, डल्ला पुरवा, हृदयपुर तिसजा, भारत पुरवा ईश्वरीगंज के खेतो में पानी पहुंच गया है।

भोपालपुरवा से भगवानदीन पुरवा के जाने वाले रास्ते पर तीन फिट तक पानी भर गया है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। राहत केंद्रों के साथ ही ग्रामीणों को निकालने के लिए नावों की व्यवस्था की गई है। कटरी क्षेत्र बनिया पुरवा, भारत पुरवा दुर्गापुरवा,गिल्ली पुरवा नत्थू पुरवा चैनपुरवा,ईश्वरी गंज रमेल ख्योरा कटरी के गांव जहां सब्जियां की जाती है।

जलभराव होने से किसानो की ज्यादातर फसल डूब चुकी है गिल्ली पुरवा के शंभूदयाल निषाद ने बताया सात बीघे में बैगन, लोबिया तरोई, कुंदरू,लौकी थी सब डूब चुकी है। पहली बार गंगा बैराज से शुक्लागंज की तरफ चार लाख क्यूसेक जल छोड़ा गया है। गंगा के किनारे के गांवों में ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। भगवानदीनपुरवा में लोगों को निकालने के लिए ट्रैक्टर लगा दिए है ताकि ग्रामीणों को निकाला जा सकेगा। इसके अलावा नावों की व्यवस्था की गई है। साथ ही राहत केंद्रों को दुरुस्त किया जा रहा है।

गंगा का हाल

- आप स्ट्रीम (बैराज से बिठूर की तरफ)- 114.60 मीटर

- डाउन स्ट्रीम (बैराज से कानपुर की तरफ) - 114.27 मीटर

- गंगा बैराज की तरफ चेतावनी बिंदु 114 मीटर

- खतरनाक बिंदु - 115

- शुक्लागंज की तरफ गंगा का जलस्तर -112.96 मीटर

- चेतावनी बिंदु - 113 मीटर

- खतरनाक बिंदु - 114 मीटर

- नरौरा बांध से छोड़ा गया गंगा जल- 1, 11, 969 क्यूसेक

- बैराज से शुक्लागंज की तरफ छोड़ा गया गंगा जल- 4, 44, 005 क्यूसेक

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें