मझगांवा फ्लाईओवर की कई स्ट्रीट लाइटें खराब: गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर लोगों को परेशानी, मरम्मत की मांग - Gagaha(Gorakhpur) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gagaha - Gorakhpur Varanasi Highway | Majghawa Flyover Street Light Repair Demand मझगांवा फ्लाईओवर की कई स्ट्रीट लाइटें खराब:गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर लोगों को परेशानी, म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gagaha
- Gorakhpur Varanasi Highway | Majghawa Flyover Street Light Repair Demand
मझगांवा फ्लाईओवर की कई स्ट्रीट लाइटें खराब:गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर लोगों को परेशानी, मरम्मत की मांग
- कॉपी लिंक
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर करवल मझगांवा फ्लाईओवर की कई स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इन खराब लाइटों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
शनिवार देर शाम को भी करवल उर्फ मझगांवा चौराहे पर स्थित इस फ्लाईओवर के दोनों तरफ की कई स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही थीं। एक तरफ तो ज्यादातर लाइटें खराब होने से अंधेरा छाया रहता है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को दिक्कत होती है।
स्थानीय निवासी अरविंद, प्रवीण, दिलीप दूबे, सुशील यादव, तीरथ यादव, बोल बम, सुरेश मनीष शाही, संजय, पिन्टू, जितेंद्र और धर्मेंद्र ने बताया कि मझगांवा फ्लाईओवर और सर्विस लेन पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें अक्सर बंद रहती हैं।
लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इन खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए ताकि रात में आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


