होम›राजनीति›लखनऊ और कानपुर के बच्चों को दशहरा गिफ्ट, दो से आठ अक्टूबर तक चिड़ियाघरों में एंट्री फ्री
राजनीति

लखनऊ और कानपुर के बच्चों को दशहरा गिफ्ट, दो से आठ अक्टूबर तक चिड़ियाघरों में एंट्री फ्री

लखनऊ और कानपुर के बच्चों को दशहरा गिफ्ट, दो से आठ अक्टूबर तक चिड़ियाघरों में एंट्री फ्री लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर में 12 साल तक के बच्चों का प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Se…

ETV Bharat के अनुसार17 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
लखनऊ और कानपुर के बच्चों को दशहरा गिफ्ट, दो से आठ अक्टूबर तक चिड़ियाघरों में एंट्री फ्री

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ और कानपुर के बच्चों को दशहरा गिफ्ट, दो से आठ अक्टूबर तक चिड़ियाघरों में एंट्री फ्री

लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर में 12 साल तक के बच्चों का प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 17, 2026 at 7:33 PM IST

लखनऊ : लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक बच्चों को फ्री एंट्री मिलेगी. इस पूरे सप्ताह लखनऊ और कानपुर प्राणि उद्यान में 12 साल तक के बच्चों का प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा. यह सरकार का बच्चों को दशहरा गिफ्ट है.

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमूरी ने बताया कि दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक "वन्य प्राणि सप्ताह" मनाया जा रहा है. वन्य प्राणि हमारे वनों और हमारे जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. इनके परिवेश को सुरक्षित रखने और इनके संरक्षण के लिए जनता को जानकारी देने के लिए इस सप्ताह का अत्यधिक महत्व है. इस मौके पर सामान्य जनता का सहयोग प्राप्त करने के लिए उन्हें इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

ये है चिड़ियाघर की टाइमिंग : इसके अलावा विशेषकर बच्चों को वन्य जीवों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी इस अवधि में लखनऊ प्राणि उद्यान और कानपुर प्राणि उद्यान में निःशुल्क प्रवेश की अनुमति होगी. चिड़ियाघर में प्रवेश का समय फरवरी से अप्रैल तक सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक रहता है. मई से जुलाई तक सुबह आठ से शाम छह बजे तक, अगस्त से अक्टूबर तक सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक और नवंबर से जनवरी तक सुबह 8:30 से शाम पांच बजे तक होता है.

कितने का है टिकट : पिछले साल अक्टूबर में लागू हुई नई दरों के अनुसार, 12 वर्ष से अधिक की आयु के लिए 100 रुपए, पांच से 12 वर्ष तक के बच्चे के लिए 50 रुपए, छोटे बच्चे पांच वर्ष से कम का प्रवेश निःशुल्क है. चिड़ियाघर की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करने पर 10% की छूट भी मिलती है. प्रत्येक सोमवार को चिड़ियाघर पूरी तरह बंद रहता है.

पर्यटक खास चीजों का लुत्फ ले सकते हैं : इनमें दुर्लभ जीव रॉयल बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, एशियाई शेर और विशेष रूप से ओरंगुटान (भारत के केवल दो चिड़ियाघरों में से एक. बच्चों और परिवारों के लिए सबसे पसंदीदा सवारी जो पूरे चिड़ियाघर की सैर कराती है.) चिड़ियाघर परिसर के अंदर ही स्थित है, जहां मिस्र की असली ममी (Mummy) और 3D डायनासोर/एनिमल मॉडल पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण हैं.

यह भी पढ़ें : गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें