होम›राजनीति›लखनऊ को सीएम योगी की सौगात: 14,166 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, दो जगह रजिस्ट्रेशन भी शुरू
राजनीति

लखनऊ को सीएम योगी की सौगात: 14,166 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, दो जगह रजिस्ट्रेशन भी शुरू

लखनऊ को सीएम योगी की सौगात: 14,166 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, दो जगह रजिस्ट्रेशन भी शुरू लखनऊ को सीएम योगी करोड़ों रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 10680 एकड़ की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं का भूमि पूजन कर…

livehindustan.com के अनुसार24 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
लखनऊ को सीएम योगी की सौगात: 14,166 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, दो जगह रजिस्ट्रेशन भी शुरू

सौजन्य से:- livehindustan.com

लखनऊ को सीएम योगी की सौगात: 14,166 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, दो जगह रजिस्ट्रेशन भी शुरू

लखनऊ को सीएम योगी करोड़ों रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 10680 एकड़ की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजनाओं को गुरुवार को नई उड़ान मिल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10680 एकड़ की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।

टाउनशिप और अपार्टमेंट परियोजनाओं को मिलाकर कुल 14,166 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ, जिन्हें राजधानी के साथ प्रदेश भर के लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमन्त्री के शुभारम्भ करने के साथ दोनों टाउनशिप में 4526 भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू हो गया।

10,680 एकड़ में विकसित होंगी दो बड़ी टाउनशिप

नैमिष नगर और वरुण विहार परियोजनाएं करीब 10,680 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही हैं। इन दोनों योजनाओं के विकास पर लगभग 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमानर के अनुसार दोनों परियोजनाएं आधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ विकसित की जा रही हैं और भविष्य में राजधानी के विस्तार का प्रमुख केंद्र बनेंगी। मुख्यमंत्री के भूमि पूजन के साथ ही दोनों योजनाओं में भूखंडों के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया। वरुण विहार में 2,847 तथा नैमिष नगर में 1,679 भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 4,526 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला गया है। वरुण विहार में 2800 और नैमिष नगर में 3800 रुपए प्रतिवर्ग फुट की दर से प्लॉट मिलेगा।

एक माह तक खुला रहेगा पंजीकरण

दोनों योजनाओं में पंजीकरण 24 अक्तूबर तक खुला रहेगा। इच्छुक लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विभिन्न आकार के भूखंडों के लिए आवेदन कर सकेंगे। नैमिष नगर में 72 वर्गमीटर से 450 वर्गमीटर तक तथा वरुण विहार में 112.5 वर्गमीटर से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं। भूमि पूजन के साथ ही पंजीकरण शुरू होने से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

1,266 करोड़ से बनेंगे आधुनिक अपार्टमेंट

मुख्यमंत्री ने पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 1,266 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एलडीए का मानना है कि प्लॉट के साथ-साथ आधुनिक फ्लैटों की बढ़ती मांग को देखते हुए ये परियोजनाएं मध्यम और उच्च आय वर्ग के लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगी।

बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी बड़ी ताकत

दोनों योजनाओं की सबसे बड़ी विशेषता उनकी कनेक्टिविटी मानी जा रही है। नैमिष नगर सीतापुर रोड पर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के निकट स्थित है। वहीं वरुण विहार आगरा एक्सप्रेसवे के करीब और उसकी सर्विस लेन से सटा हुआ है। एलडीए वरुण विहार को सीधे आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की दिशा में भी काम कर रहा है। इसके लिए यूपीडा को पत्र भेजा जा चुका है और रैंप निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है।

रिकॉर्ड समय में जमीन से उतरीं योजनाएं

एलडीए अधिकारियों के अनुसार दोनों योजनाएं रिकॉर्ड समय में धरातल पर उतारी गई हैं। पहले प्राधिकरण की कई योजनाएं वर्षों तक प्रारंभिक चरण में ही अटकी रहती थीं, लेकिन नैमिष नगर और वरुण विहार को करीब एक वर्ष के भीतर ही लॉन्च कर दिया गया। बड़ी मात्रा में भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है और मौके पर विकास कार्य भी शुरू हो चुके हैं। यही वजह है कि योजना के शुभारंभ के साथ ही भूखंडों की बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

पांचों अपार्टमेंट में बनेंगे 4150 फ्लैट

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जिन पांच अपार्टमेंट योजनाओं का शिलान्यास किया उसमें कुल 4150 फ्लैट बनाए जाएंगे। पांचों योजनाओं में सबसे अधिक फ्लैट अनंत नगर में प्रस्तावित आदिती अपार्टमेंट में बनाए जाएंगे। यहां कुल 1932 फ्लैट प्रस्तावित हैं। इसके अलावा गोमती नगर के विराज खंड में लेक व्यू अपार्टमेंट में 646 फ्लैट बनेंगे। शारदा नगर विस्तार में प्रस्तावित बागेश्वरी अपार्टमेंट में 824 फ्लैट होंगे। ऐशबाग स्क्वायर में 384 फ्लैट बनाए जाएंगे। वहीं बसंत कुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास पार्क व्यू अपार्टमेंट में 364 फ्लैट प्रस्तावित हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें