श्रावण मास का पहला दिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन - first day of swawn cm yogi adityanath offered pooja in varanasi in shri kashi vishwanath mandir
श्रावण मास का पहला दिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में अधिकारियों को सावन मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सु…

सौजन्य से:- Jagran
श्रावण मास का पहला दिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में अधिकारियों को सावन मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के ...और पढ़ें
HighLights
- मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल काल भैरव के चरणों में शीश झुकाकर की पूजा-अर्चना
- प्रदेश एवं देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री ने श्रावण मास में प्रभावी एवं निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
- श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने काशी कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर तथा श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन की व्यवस्था को पूरे श्रावण मास में इसी प्रकार प्रभावी एवं निर्बाध रूप से बनाए रखा जाए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री योगी सर्वप्रथम बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना एवं आरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री यहां से श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया और देशवासियों के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं और कावाड़ियों ने उनका हर हर महादेव के उद्घोष से स्वागत किया, जिसका मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रत्युत्तर दिया।
इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर भी काल भैरव व बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। इस अवसर पर विधायक नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- 'मैंने माफिया को मिट्टी में मिलाया, सपा तो उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ रही', गाजीपुर में जमकर बरसे सीएम योगी
यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, नाथपंथ परंपरा का किया निर्वहन
#WATCH | Varanasi: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offers prayers at Shri Kashi Vishwanath Temple on the auspicious occasion of the first day of the holy month of Sawan. pic.twitter.com/5xLvL9ooOo
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 30, 2026
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत - low electricity demand in uttar pradesh due to heavy rains 57 million units less electricity consumption recorded in 24 hours

वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा - citizens protest in varanasi while municipal corporation surrounds

वाराणसी से उठी गुलामी की निशानी को मिटाने की आवाज, कारोबारियों की इस मांग ने पकड़ा जोर - the voice of erasure of the signs of slavery from varanasi the demand of the businessmen


