सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक पर FIR: सोशल मीडिया पर पोस्ट और जान से मारने की धमकी का आरोप - Campierganj News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Campierganj - Gorakhpur: FIR Against Youth Over Objectionable Post On CM Yogi Adityanath सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक पर FIR:सोशल मीडिया पर पोस्ट और जान से मारने…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Campierganj
- Gorakhpur: FIR Against Youth Over Objectionable Post On CM Yogi Adityanath
सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक पर FIR:सोशल मीडिया पर पोस्ट और जान से मारने की धमकी का आरोप
- कॉपी लिंक
गोरखपुर के कैम्पियरगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कैम्पियरगंज पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, रमवापुर निवासी धनश्याम मिश्र ने कैम्पियरगंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव इंद्रपुर, सोमहिया बाजार के अहमद अली ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां कीं। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इन पोस्ट का विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर की गई कथित पोस्ट और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और संयम के साथ करें। किसी भी व्यक्ति, संस्था या संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्तियों के संबंध में आपत्तिजनक, भ्रामक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री साझा करने से बचें। पुलिस सोशल मीडिया पर की गई किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पर लगातार नजर रख रही है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


