चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR: लखनऊ में हिंदूवादी नेता बोला- पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख देंगे - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow Protest: Pappu Yadav Effigy Burnt, Bounty Announced | Controversy चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR:लखनऊ में हिंदूवादी नेता बोला- पप्पू यादव का सिर लाने…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow Protest: Pappu Yadav Effigy Burnt, Bounty Announced | Controversy
चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR:लखनऊ में हिंदूवादी नेता बोला- पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख देंगे
- कॉपी लिंक
दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के ‘नाटक’ को लेकर यूपी में विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुआ।
वाराणसी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज हुई है। ये FIR पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास ने कोतवाली थाने में कराई है।
लखनऊ में 'सनातन रक्षा संगठन' ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। राहुल-अखिलेश के मुखौटे पहने लोगों पर चप्पलें बरसाईं। संगठन ने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को ₹51 लाख देने का ऐलान किया। वहीं, मथुरा में साधु-संतों ने राहुल गांधी और पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की।
शुक्रवार को संसद के बाहर पप्पू यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। इसमें राहुल गांधी ने चंदा डाला था। इसके बाद 'चोरी पकड़े जाने' का नाटक करते हुए अवधेश प्रसाद समेत कई विपक्षी सांसदों ने पप्पू यादव की सांकेतिक पिटाई कर दी थी।
संत समाज ने इसे सनातन का अपमान बताते हुए विपक्ष के सांसदों से सिर झुकाकर माफी मांगने की मांग की थी।
किन-किन शहरों में विरोध प्रदर्शन हुआ
‘पप्पू का अंतिम समय आ गया’
- लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने चेतावनी देते कहा- पप्पू यादव के पापों का अंत हो गया है। सजा का समय आ गया है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी सनातन विरोधी हैं। अगर इन लोगों ने माफी नहीं मांगी तो सनातन रक्षा संगठन जुबान खींचकर खूंटे से बांध देगा।
- संगठन के सदस्य शैलेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा- पप्पू यादव ने जो नौटंकी की है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वो जहां नजर आएगा, उसे गंजा कर चप्पल से पीटा जाएगा। कल जो कुछ भी हुआ, वह भगवान राम का अपमान है। वहां पर यह दर्शाने की कोशिश की गई थी कि राम मंदिर में सभी लोग चोर हैं।
इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए-
अब संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए-
यूपी के संत चढ़ावा चोरी के नाटक पर भड़के
- अखिल भारतीय संत समिति के सदस्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती कहा- विपक्षी नेताओं की राजनीतिक लड़ाई बीजेपी से हो सकती है। लेकिन, साधु-संतों का छद्म वेश धारण कर भगवा और सनातन परंपरा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर संसद की गरिमा तार-तार करने वाले ऐसे जनप्रतिनिधियों को बर्खास्त करें।
- अयोध्या के संत राजू दास ने कहा- राम मंदिर में अव्यवस्था को लेकर पप्पू यादव ने साधु बनकर चंदा चोरी करते हुए अपने आप को दिखाया है। दूसरी तरफ राहुल गांधी हंस रहे हैं। सपा सांसद अवधेश प्रसाद और सपा की टोपी पहने नेता कॉलर पकड़कर साधु को खींच रहे हैं। क्या यह संतों का अपमान नहीं ? सनातन संस्कृति का अपमान नहीं है?
भाजपा बोली- ड्रामा कर रहे, असली मंशा सबके सामने
- भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा- मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर यूपी सरकार ने एसआईटी (SIT) का गठन किया है। पूरे मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद कुछ लोग सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस मुद्दे पर 'ड्रामा' कर रहे हैं।
- यूपी सरकार के मंत्री मनोज पांडे ने कहा- ये लोग लगातार भगवान राम और सनातन का अपमान करते रहे हैं। लंबे समय तक भगवान राम के खिलाफ बोलते रहे। अब 15 दिनों से भगवान राम का भक्त बनने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन उनकी असली मंशा सबके सामने है।
----------------------
ये खबर भी पढ़िए-
लखनऊ में पप्पू यादव की तस्वीर को चप्पल मारी : विश्व हिंदू रक्षा परिषद का सांसद के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- पैगंबर के खिलाफ बोलकर देख ले
लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसद की तस्वीर को चप्पल मारी। सनातन का अपमान करने का आरोप लगाया। मांग रखी कि पप्पू यादव पर रासुका लगाकर जेल भिजवाया जाए।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय और पदाधिकारी आक्रोश मार्च निकालने वाले थे। गोमतीनगर कार्यालय से पप्पू यादव का पुतला लेकर विधानसभा के सामने दहन करने के लिए निकले। लेकिन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय से 50 मीटर की दूरी पर रोक लिया। (पूरी खबर पढ़िए)
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


