कानपुर: हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी से रेप; वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, तस्लीम अशरफ-इब्राहिम पर FIR दर्ज
कानपुर: हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी से रेप; वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, तस्लीम अशरफ-इब्राहिम पर FIR दर्ज काकादेव में नीट छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. दो लोगों के खिलाफ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर: हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी से रेप; वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, तस्लीम अशरफ-इब्राहिम पर FIR दर्ज
काकादेव में नीट छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 3, 2026 at 3:29 PM IST
कानपुर: काकादेव के एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पीड़िता एक हेड कांस्टेबल की बेटी है. छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी तस्लीम अशरफ और उसके दोस्त इब्राहिम के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सिद्धार्थनगर समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
जन्मदिन के बहाने होटल बुलाकर किया रेप: किदवई नगर निवासी पुलिसकर्मी की बेटी काकादेव के एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान उसकी जान-पहचान वहीं तैयारी करने वाले सिद्धार्थनगर निवासी तस्लीम अशरफ से हुई. लगभग एक माह पूर्व आरोपी ने जन्मदिन मनाने का बहाना बनाकर छात्रा को एक होटल में बुलाया. आरोप है कि वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए.
दोस्त के खाते में ट्रांसफर कराए रुपये: वारदात के बाद आरोपी छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा. शातिर आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने वीडियो अपने दोस्त इब्राहिम निवासी रावतपुर को भी शेयर कर दिया और पीड़िता को डरा-धमकाकर 20 हजार रुपये ऐंठ लिए. यह रकम इब्राहिम के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी. जब परिजनों को पूरे मामले की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.
पुलिस को जांच में मिले पुख्ता सबूत: काकादेव पुलिस की शुरुआती जांच में छात्रा के फोन से वह आपत्तिजनक वीडियो और बैंक ट्रांसफर के पक्के सबूत हाथ लगे हैं. सबूतों की पुष्टि होते ही रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रेप, पॉक्सो और रंगदारी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
सिद्धार्थनगर समेत कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी तस्लीम अशरफ वारदात के बाद से फरार है. पुलिस की दो विशेष टीमें उसकी तलाश में सिद्धार्थनगर और अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही हैं, जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
यह भी पढ़ें- महिला पहलवान यौन शोषण केस में 3 साल बाद बृजभूषण बरी; कुश्ती संघ की कुर्सी गंवाने से लेकर जानिए कब-कब क्या हुआ
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


