होमक्राइम'जिंदा रहेगा तब न घर में बताएगा', लखनऊ में राज खुलने के डर से युवक की पिता-पुत्र ने कर दी हत्या
क्राइम

'जिंदा रहेगा तब न घर में बताएगा', लखनऊ में राज खुलने के डर से युवक की पिता-पुत्र ने कर दी हत्या

प्रदेश की राजधानी में पिता-पुत्र ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। हाइलाइट्स आरोपी ने मां की चोरी-छिपे चांदी की पायल बेची थी घर से बुलाकर पिता-पुत्र ने य…

Navbharat Times के अनुसार9 अगस्त 2026 को 03:18 pm बजे
'जिंदा रहेगा तब न घर में बताएगा', लखनऊ में राज खुलने के डर से युवक की पिता-पुत्र ने कर दी हत्या

सौजन्य से:- Navbharat Times

प्रदेश की राजधानी में पिता-पुत्र ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स

आरोपी ने मां की चोरी-छिपे चांदी की पायल बेची थी

घर से बुलाकर पिता-पुत्र ने युवक की कर दी हत्या

आरोपी ने युवक के पेट में लोहे की रॉड घुसा दी

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार सामने आ रहीं बड़ी आपराधिक घटनाओं ने एक ओर शहर की कानूनी व्यवस्था को चुनौती देनी शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेकर लखनऊ पुलिस भी कार्रवाई में तेजी दिखा रही है। अब इसी से जुड़ा एक ताजा मामला लखनऊ के मड़ियांव इलाके से सामने आया। जहां अपनी मां की चांदी की पायल चोरी-छिपे बेचने का राज खुलने के डर से एक सिरफिरे युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपने ही दोस्त के पेट में लोहे की रॉड घोपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद मड़ियांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। मड़ियांव पुलिस ने हत्या में शामिल पिता-पुत्र को 6 घंटे के भीतर आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

घर से बुलाकर शराब पिलाई फिर की हत्या

दरअसल, ये पूरी वारदात लखनऊ के मड़ियांव में फैजुल्लागंज स्थित मामा कॉलोनी की है। 22 वर्षीय मृतक शुभम सोनी की मां मालती देवी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीते शनिवार की शाम करीब 7 बजे शुभम का दोस्त सुमित वर्मा और उसका पिता मथुरा प्रसाद उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उनका आरोप है कि दोनों ने पहले शुभम को शराब पिलाई और फिर प्लानिंग करके उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने शुभम के पेट में लोहे की भारी रॉड घुसा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल KGMU ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीवार का सहारा लेते-लेते जमीन पर गिरा शुभम

इस पूरी घटना से जुड़ा एक दर्दनाक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए CCTV फुटेज में काली शर्ट पहने शुभम सोनी गली में दौड़ता हुआ आता दिख रहा है, तभी आरोपी उस पर टूट पड़ते हैं और पेट में लोहे की रॉड घोप देते हैं। इस हमले के बाद लहूलुहान शुभम लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ता है और खुद को संभालने के लिए दीवार की टेक लेता है, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण वह ज्यादा देर खड़ा नहीं रह पाता और मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ता है।

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से की गई जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित ने अपनी मां की पायल बेची थी। जब मृतक शुभम को इस बात का पता चला तो उसने सुमित से कहा कि वह उसकी मां को सच बता देगा। इसी खुन्नस में सुमित ने कहा कि 'जब तू जिंदा रहेगा, तभी तो घर पर बताएगा'। मड़ियांव पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी दोबारा पीड़ित परिवार के घर के पास मारपीट करने पहुंचे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 22 वर्षीय आरोपी सुमित वर्मा और उसके 47 वर्षीय पिता मथुरा प्रसाद को खून से सनी लोहे की रॉड और चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें