होमक्राइमगोरखपुर में योगी बोले-क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान: 3km तिरंगा यात्रा में पैदल चले मुख्यमंत्री, कहा- ‘तिरंगा आजादी का मंत्र’ - Gorakhpur News
क्राइम

गोरखपुर में योगी बोले-क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान: 3km तिरंगा यात्रा में पैदल चले मुख्यमंत्री, कहा- ‘तिरंगा आजादी का मंत्र’ - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Tiranga Yatra | Yogi Adityanath Leads Campaign For Har Ghar Tiranga गोरखपुर में योगी बोले-क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान:3km तिरंगा यात्रा में पैदल चले मु…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 अगस्त 2026 को 08:18 pm बजे
गोरखपुर में योगी बोले-क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान:  3km तिरंगा यात्रा में पैदल चले मुख्यमंत्री, कहा- ‘तिरंगा आजादी का मंत्र’ - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Tiranga Yatra | Yogi Adityanath Leads Campaign For Har Ghar Tiranga

गोरखपुर में योगी बोले-क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान:3km तिरंगा यात्रा में पैदल चले मुख्यमंत्री, कहा- ‘तिरंगा आजादी का मंत्र’

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान है। आजादी के बाद से 2022 तक काकोरी में ट्रेन की घटना को डकैती पढ़ाया जाता रहा। प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मान दिलाया। उन्होंने यह बात तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मंच से कहीं।

मुख्यमंत्री की अगुवाई में सोमवार को 11 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री हाथ में तिरंगा लेकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चले। बड़ी संख्या में शहरवासी, महिलाएं और स्कूली बच्चे यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते तिरंगे लहराते रहे और ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजते रहे। यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री ने गुब्बारे उड़ाकर एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुई यात्रा

यात्रा से पहले मुख्यमंत्री ने नगर निगम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा टाउनहॉल, गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर और यातायात चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ यात्रा का समापन हुआ।

‘तिरंगा आजादी का मंत्र है’

यात्रा से पहले संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र के क्रांतिकारी युवाओं के आदर्श हैं। उनके योगदान को याद रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘तिरंगा आजादी का मंत्र है।’ बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

‘काकोरी कांड को डकैती पढ़ाया जाता रहा’

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से 2022 तक क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने काकोरी कांड को डकैती कहा था। आजादी के बाद भी लंबे समय तक इसे काकोरी ट्रेन डकैती के रूप में पढ़ाया जाता रहा। मुख्यमंत्री ने इसे क्रांतिकारियों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तिरंगा यात्रा के जरिए युवाओं को देश के गौरव और क्रांतिकारियों के बलिदान से जोड़ने का काम किया है।

घर ले जाएं तिरंगा, सेल्फी भी लें

मुख्यमंत्री ने लोगों से तिरंगा घर ले जाने और उसके साथ सेल्फी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आजादी, संघर्ष और बलिदान की पहचान है। यात्रा में स्कूली बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह रहा। जगह-जगह लोग हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री के साथ चलते नजर आए। यात्रा के समापन पर गुब्बारे उड़ाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

तिरंगा यात्रा का समापन महाराणा प्रताप चौक पर जाकर हुआ। जहां सीएम ने स्कूली बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और गुब्बारे को हवा में छोड़कर एकता का संदेश दिया।

- कॉपी लिंक

शिक्षिका डॉ. नीतू बंसल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का नजारा देखकर काफी उत्साहित और गौरवान्वित हूं।

- कॉपी लिंक

यात्रा में शामिल अंकिता सिंह ने बताया कि यात्रा में हर उम्र के लोग उत्साह से भरे दिख रहे हैं। इसे राष्ट्रीय पर्व की तरह बनाया जा रहा है।

- कॉपी लिंक

सीएम योगी की तिरंगा यात्रा अपने समापन स्थल महाराणा प्रताप चौक पहुंच रही है। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सीएम माल्यार्पण करेंगे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदत्यनाथ ने तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

तिरंगा यात्रा में हम सब भारत के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करें। तिरंगा हम अपने हाथ में लेकर चलेंगे। तिरंगा को फेंकना नहीं है। यात्रा विश्राम के बाद तिरंगा घर ले जाइए, फिर सेल्फी विद तिरंगा से संदेश दीजिए।

- कॉपी लिंक

1925 में काकोरी में क्रांतिकारियों ने भारत को लूटकर जो पैसा ब्रिटिश इंग्लैंड ले जाना चाहते थे, उसे लूटकर देश की आजादी में लगाया। देश की आजादी के बाद भी काकोरी कांड को डकैती के रूप में पढ़ाया जा रहा था। प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मान दिलाया।

- कॉपी लिंक

सीएम बोले- प्रधानमंत्री जी ने हर युवा को गौरव से जोड़ने के लिए तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। कभी तिरंगा आजादी का मंत्र बना था। भारत की आजादी का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश बना था। मंगल पांडेय, झांकी की रानी लक्ष्मी बाई, कानपुर और मेरठ के लोगों ने भारत की आजादी का मंत्र बना।

- कॉपी लिंक

हर घर तिरंगा अभियान 2022, 2023, 2024 और 2025 के बाद अब 2026 में भी जारी है।

राष्ट्र के महापुरुषों और बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। यह तिरंगा भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा का प्रमाण है।

- कॉपी लिंक

सीएम बोले- भारत की आन, बान और शान है हमारा तिरंगा। इसका सम्मान हम सबको करना चाहिए।

- कॉपी लिंक

मंच पर सीएम के साथ सदर सांसद रवि किशन, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, चिल्लूपार विधायक, खजनी विधायक श्रीराम चौहान, कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, चौरीचौरा विधायक श्रवण निषाद, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास मौजूद रहे। मंच संचालन महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।

- कॉपी लिंक

भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर काफी जोश दिखाई दे रहा है। जय श्रीराम, जय श्रीराम किनारे से पूरा एरिया गूंज रहा है। योगी- मोदी, जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं। महिलाएं तिरंगा संग सेल्फी ले रही हैं।

- कॉपी लिंक

तिरंगा यात्रा को लेकर गोरखपुर में जन सैलाब उमड़ पड़ा है। महिलाओं में अलग जोश देखने के लिए मिल रहा है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से महिलाएं आ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि इस यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य बड़े नसीब से मिलता है। आने वाली पीढ़ी को भी इसमें बढ़ चढ़कर भगीदारी दिखानी चाहिए।

- कॉपी लिंक

नगर निगम परिसर से शुरू होने के बाद तिरंगा यात्रा टाउनहॉल पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक की तरफ आगे बढ़ेगी।

करीब 3 किलोमीटर की यात्रा के बाद मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने पहुंचेंगे। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ तिरंगा यात्रा का समापन होगा।

- कॉपी लिंक

तिरंगा यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम का संदेश देंगे। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की जाएगी।

इस यात्रा का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी से जोड़ना है।

- कॉपी लिंक

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अगस्त को लखनऊ से कर दी है। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम और तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

गोरखपुर में सोमवार को होने वाली तिरंगा यात्रा भी इसी अभियान का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न रखकर व्यापक जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है।

- कॉपी लिंक

प्रदेश सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लोगों को अभियान से जोड़ने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें