कल सीएम योगी के संतकबीरनगर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट: 4 जोन और 9 सेक्टर में बांटा गया कार्यक्रम, रूट डायवर्जन जारी - Sant Kabir Nagar News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Sant kabir nagar - CM Yogi Sant Kabir Nagar Visit | Security Plan & Route Diversion Update कल सीएम योगी के संतकबीरनगर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट:4 जोन और 9 सेक्टर में बांटा गया कार्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sant kabir nagar
- CM Yogi Sant Kabir Nagar Visit | Security Plan & Route Diversion Update
कल सीएम योगी के संतकबीरनगर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट:4 जोन और 9 सेक्टर में बांटा गया कार्यक्रम, रूट डायवर्जन जारी
- कॉपी लिंक
संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 अगस्त को संतकबीरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी लागू रहेगा।
4 जोन और 9 सेक्टर में बांटी गई सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को चार जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है। जिले के पुलिस बल के अलावा 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के साथ बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी और बहराइच से भी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था में 5 एडिशनल एसपी, 10 क्षेत्राधिकारी, 24 एसएचओ/एसओ, 20 निरीक्षक, 150 दरोगा, 25 महिला दरोगा, 550 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 75 महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं। इसके अलावा 2 फायर टेंडर और 50 एलआईयू कर्मियों को भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।
प्रवेश-निकास द्वार और वीवीआईपी रूट पर रहेगी कड़ी निगरानी
एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्टेडियम के सभी प्रवेश और निकास द्वारों, वीवीआईपी रूट और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करेंगे।
बिना अनुमति कोई भी पुलिसकर्मी अपना ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वर्दीधारी पुलिस बल के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम के कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन लागू
मुख्यमंत्री के आगमन और भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी जारी किया है। कार्यक्रम के दौरान कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन व्यवस्था से मुक्त रखा गया है।
मेंहदावल बाईपास खलीलाबाद और नेदुला तिराहा से बखिरा की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं, बखिरा और बघौली से मेंहदावल बाईपास की ओर आने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किए गए मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
इन वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगे वाहन
मेंहदावल बाईपास और नेदुला तिराहा से बखिरा की ओर जाने वाले वाहन दुर्गा मंदिर मगहर, गौरापार-बघौली मार्ग और टेमा रहमत होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
बखिरा से मेंहदावल बाईपास की ओर आने वाले वाहन बखिरा-सहजनवां रोड से होकर जाएंगे।
बघौली से मेंहदावल बाईपास की ओर जाने वाले वाहन गौरापार-बघौली मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जारी किए गए रूट डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'सपा ने हर जिले में एक माफिया पाल दिया था', बोले सीएम योगी; Video

गोरखपुर में योगी बोले-क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान: 3km तिरंगा यात्रा में पैदल चले मुख्यमंत्री, कहा- ‘तिरंगा आजादी का मंत्र’ - Gorakhpur News

बेटी को स्कूल से ला रहे पिता नहर में बहे: लखनऊ में पुलिया से टकराकर गिरे, 2 घंटे बाद पहुंची SDRF को 20 मीटर दूर मिला शव - Lucknow News


