सेना ने यूपी सरकार से मांगा अग्निवीर भर्ती में सहयोग: 2027 के लिए अगस्त के मध्य से मेरठ, बरेली, लखनऊ समेत छह शहरों में होंगी रैलियां - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - UP Agniveer Recruitment Rally 2027: Schedule For Six Cities Announced सेना ने यूपी सरकार से मांगा अग्निवीर भर्ती में सहयोग:2027 के लिए अगस्त के मध्य से मेरठ, बरेली, लखनऊ स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- UP Agniveer Recruitment Rally 2027: Schedule For Six Cities Announced
सेना ने यूपी सरकार से मांगा अग्निवीर भर्ती में सहयोग:2027 के लिए अगस्त के मध्य से मेरठ, बरेली, लखनऊ समेत छह शहरों में होंगी रैलियां
- कॉपी लिंक
अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 की तैयारियों को लेकर सेना और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। एडिशनल डायरेक्टर जनरल (रिक्रूटिंग) उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेजर जनरल मनीष कुमार ने मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की अध्यक्षता में आयोज
छह शहरों में होंगी भर्ती रैलियां
भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती रैलियां अगस्त 2026 के मध्य से शुरू होने की तैयारी है। मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में सेना भर्ती कार्यालयों (ARO) की ओर से इन रैलियों का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए सेना ने राज्य और जिला प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया।
प्रशासन के सहयोग की सराहना
मेजर जनरल मनीष कुमार ने अग्निवीर भर्ती के लिए अब तक सिविल प्रशासन की ओर से मिले सहयोग की सराहना की। उन्होंने भर्ती स्थलों पर व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और अन्य जरूरी प्रशासनिक इंतजामों के लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
सरकार ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने सेना को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार अग्निवीर भर्ती अभियान में हरसंभव सहयोग जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं में से देश के भावी रक्षकों के चयन की यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसे सफल बनाने के लिए राज्य प्रशासन सेना के साथ आवश्यक समन्वय बनाए रखेगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई अमृतभारत एक्सप्रेस को बोर्ड की मंजूरी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के सिर्फ ग्रीन फील्ड पर ही नहीं, एलीवेटेड रोड पर भी समस्याएं - lucknow kanpur expressway not up to mark problems on green field and elevated road

यूपी के 6 जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली, अगस्त से शुरू होगा सिलसिला


