'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा Suresh Rahi Barabanki Visit: बराबंकी के प्रभारी मंत्री सुरेश राही से E20 पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने इस सवाल का जवाब…

सौजन्य से:- ABP News
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
Suresh Rahi Barabanki Visit: बराबंकी के प्रभारी मंत्री सुरेश राही से E20 पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया.
उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री और बाराबंकी जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही शुक्रवार को बाराबंकी के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में चल रही सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद मंत्री ने व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया. वहीं, ABP न्यूज़ से बातचीत के दौरान जब उनसे जिले की व्यवस्थाओं और सरकार के कामकाज को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कई अहम बातें कहीं.
E20 पर बोलने से किया इनकार
इस दौरान जब प्रभारी मंत्री से E20 पेट्रोल को लेकर उठ रहे सवालों पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया. मंत्री ने कहा, "देखिए, इस मुद्दे पर हम नहीं बात करेंगे." इसके बाद जब उनसे बाराबंकी जिले के निरीक्षण के आधार पर 100 में नंबर देने को कहा गया तो प्रभारी मंत्री मुस्कुराए और बोले, "आपको मिलाकर बाराबंकी जिले को 100 नंबर दूंगा."
प्रभारी मंत्री का यह बयान अब चर्चा में है. एक तरफ उन्होंने जिले की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया, वहीं जलभराव जैसी स्थानीय समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए. दूसरी तरफ E20 के सवाल पर जवाब देने से इनकार और बाराबंकी को 100 में 100 नंबर देने वाला उनका अंदाज भी सुर्खियों में है.
प्रभारी मंत्री सुरेश राही से जब पूछा गया कि निरीक्षण के दौरान क्या स्थिति मिली, तो उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज की समीक्षा के लिए वह बाराबंकी आए हैं. कई स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं. बार-बार होने वाले निरीक्षण और जिले में कहीं कोई कमी मिलने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आई है. हालांकि, बरसात के मौसम में कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या जरूर है.
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं. मंत्री ने कहा कि इस तरह की समस्याएं स्थायी नहीं होतीं और उनका निदान भी करा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा और निर्देशों के अनुरूप काम कर रहे हैं. जहां भी कोई कमी पाई जाती है, वहां अधिकारियों को समय-समय पर आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं.
निरीक्षण में दुरुस्त मिलीं व्यवस्थाएं
सुबह से अपने कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने बताया कि उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं उन्हें दुरुस्त मिलीं. इसके बाद उन्होंने गौशाला का भी निरीक्षण किया. मंत्री के मुताबिक गौशाला में पानी की टंकी समेत अन्य व्यवस्थाएं मौजूद थीं और संबंधित इंजीनियर भी बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं जनहित से जुड़ी हैं और अधिकारी उन पर गंभीरता से काम कर रहे हैं.
यूपी में योगी के प्रभाव के अलावा किसी और का असर नहीं- मंत्री
वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम और उसके उत्तर प्रदेश पर संभावित असर को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभाव के अलावा किसी और का असर नहीं है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा दी गई व्यवस्थाओं से जनता प्रभावित है और जनता उनके साथ है.
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


