होम›सेहत›प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा गंगा यमुना का जलस्तर: सलोरी कछार पहुंचे DM, बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा - Prayagraj (Allahabad) News
सेहत

प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा गंगा यमुना का जलस्तर: सलोरी कछार पहुंचे DM, बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Flood Alert | DM Manish Kumar Verma Visits Salori Kachar प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा गंगा यमुना का जलस्तर:सलोरी कछार पहुंचे DM, बाढ़ से निपटने की तैयारियों का…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 सितंबर 2026 को 02:31 am बजे
प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा गंगा यमुना का जलस्तर:  सलोरी कछार पहुंचे DM, बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj Flood Alert | DM Manish Kumar Verma Visits Salori Kachar

प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा गंगा यमुना का जलस्तर:सलोरी कछार पहुंचे DM, बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। बुधवार रात 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि नदी का जलस्तर अभी खतरे के नि

स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सलोरी कछार पहुंचकर बाढ़ प्रभावित और संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।

बुधवार रात 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज में बाढ़ का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। नैनी में यमुना का जलस्तर 82.47 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पिछले चार घंटे में 8 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.86 मीटर रहा, जबकि छतनाग में गंगा का जलस्तर 82.03 मीटर दर्ज किया गया। एसटीपी बक्शी बांध पर जलस्तर 82.58 मीटर रहा। इन स्थानों पर भी पिछले चार घंटे में जलस्तर बढ़ा है।

सलोरी कछार पहुंचे जिलाधिकारी

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को सलोरी कछार का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जलस्तर और आसपास की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी आमजन को परेशानी न हो और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन नदी किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

NDRF की टीम लगातार कर रही निगरानी

जिलाधिकारी ने बताया कि NDRF की टीम लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें भी सक्रिय हैं। सभी बाढ़ राहत शिविरों को क्रियाशील रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ता है तो लोग घबराएं नहीं और प्रशासन की ओर से बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट हो जाएं। उन्होंने नदी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।

राहत शिविरों में भोजन, पानी और दवाओं की व्यवस्था के निर्देश

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग को साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों में दवाओं का छिड़काव कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलभराव के बाद संक्रमण और बीमारियों का खतरा न बढ़े।

उन्होंने बाढ़ राहत केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण भोजन, पीने का पानी, प्रकाश व्यवस्था, दवाएं और अन्य जरूरी सुविधाएं हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को भी कहा गया है।

जलस्तर बढ़ा, लेकिन सभी बांध सुरक्षित

पिछले चार घंटे के आंकड़ों में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज होने के बावजूद प्रशासन के मुताबिक सभी बांध सुरक्षित हैं। हालांकि जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान बाढ़ एवं राहत कार्यों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि जलस्तर में किसी भी तरह की अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने पर तत्काल राहत और बचाव की कार्रवाई की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें