CWG 2026: यूपी की इंस्पेक्टर अस्मिता डे बनी चैंपियन, जूडो में जीता स्वर्ण पदक
CWG 2026: यूपी की इंस्पेक्टर अस्मिता डे बनी चैंपियन, जूडो में जीता स्वर्ण पदक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में अस्मिता डे ने गोल्ड जीता। अस्मिता जनप…

सौजन्य से:- Hindustan
CWG 2026: यूपी की इंस्पेक्टर अस्मिता डे बनी चैंपियन, जूडो में जीता स्वर्ण पदक
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में अस्मिता डे ने गोल्ड जीता। अस्मिता जनपद गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक हैं।
भारतीय खिलाड़ी अस्मिता डे ने जूडो में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। अस्मिता डे यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और गाजियाबाद में तैनात हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ व डीजीपी राजीव कृष्ण ने बधाई दी है। यूपी पुलिस में तैनात इंटरनेशनल जूडोका अस्मिता डे ने ग्लासगो में आयोजित किये जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इससे उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ प्रदेश के जूडो जगत में भी खुशी की लहर है। गाजियाबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात अस्मिता की इस कामयाबी पर यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया और महासचिव मुनव्वर अंजार ने उन्हें बधाई दी।
डीजीपी ने दी बधाई
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और उत्कृष्टता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एक खिलाड़ी और समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में अस्मिता की प्रतिभा और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने लिखा कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की "महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा" में गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा स्वर्ण पदक अर्जित करना उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश तथा समस्त देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्टता जैसे उन मूल्यों का सशक्त प्रतीक है, जो एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और एक समर्पित पुलिस अधिकारी—दोनों की पहचान हैं।
साइकिल मैकेनिक की बिटिया अस्मिता डे (48 किलो) ने शुक्रवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा फहरा कर भारतीय जूडो में सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। त्रिपुरा की 23 वर्षीय अस्मिता पिछड़ने और पेनाल्टी लगाने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए कनाडा की हेडी क्वाच को नाटकीय मुकाबले में हराकर चैंपियन बनीं। पहली बार भारत ने इन प्रतिष्ठित खेलों में सोना जीता।
अमिस्ता का गोल्डन स्कोर
अस्मिता शुरुआत ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर किया। चार मिनट के मुकाबले में दोनों में से किसी को निर्णायक स्कोर नहीं मिल सका जिससे मुकाबला गोल्डन स्कोर में गया। इसमें पहले स्कोर करने वाले को विजेता घोषित किया जाता है। अस्मिता ने सडन डेथ में आक्रामक प्रदर्शन करके जीत दर्ज की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि CWG2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित कर वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित करने वाली यूपी पुलिस में उप निरीक्षक सुश्री अस्मिता डे को हार्दिक बधाई! देश की बेटियों के अदम्य साहस, अनुशासन, संकल्प और परिश्रम की प्रेरक प्रतीक इस स्वर्णिम उपलब्धि पर प्रत्येक भारत वासी को गर्व है। अस्मिता डे की स्वर्णिम सफलता की यह यात्रा अविराम चलती रहे, यही मंगलकामना है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


