होमक्राइमकानपुर में कक्षा सात की छात्रा का पीछा करने का आरोप; हंगामे के बाद सिपाही को हिरासत में लिया, पुलिस जांच में जुटी
क्राइम

कानपुर में कक्षा सात की छात्रा का पीछा करने का आरोप; हंगामे के बाद सिपाही को हिरासत में लिया, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर में कक्षा सात की छात्रा का पीछा करने का आरोप; हंगामे के बाद सिपाही को हिरासत में लिया, पुलिस जांच में जुटी एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए आरोपी सिपाही को लाइन भेज दिया गया है. B…

ETV Bharat के अनुसार2 अगस्त 2026 को 11:18 am बजे
कानपुर में कक्षा सात की छात्रा का पीछा करने का आरोप; हंगामे के बाद सिपाही को हिरासत में लिया, पुलिस जांच में जुटी

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में कक्षा सात की छात्रा का पीछा करने का आरोप; हंगामे के बाद सिपाही को हिरासत में लिया, पुलिस जांच में जुटी

एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए आरोपी सिपाही को लाइन भेज दिया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 2, 2026 at 3:54 PM IST

कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक सिपाही पर कक्षा 7 की छात्रा का पीछा करने का आरोप लगा है. मामले की निष्पक्ष जांच बनाए रखने के लिए आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है.

एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने थाने में प्रार्थना-पत्र देकर किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपने बच्चों का पीछा किए जाने और अनहोनी की आशंका जताई थी. पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी कांस्टेबल किराए के मकान में रहता है. फिलहाल जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए आरोपी सिपाही को लाइन भेज दिया गया है.

परिजनों के मुताबिक, पूरा मामला शनिवार दोपहर का है, जब छात्रा दुकान से सामान लेकर लौट रही थी. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया, जिससे घबराकर वह रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई. पिता का आरोप है कि आरोपी पिछले करीब 14 दिनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और दो दिन पहले उसने छोटी बेटी को रोककर बड़ी बहन के बारे में पूछताछ भी की थी.

घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय नागरिक जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर डायल-112 और कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद सिपाही को हिरासत में लेकर थाने ले आई.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें