कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे, भारी पुलिस बल तैनात - congress protest against up assembly speaker satish mahana in kanpur heavy police force deployed
कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे, भारी पुलिस बल तैनात कानपुर में कांग्रेस ग्रामीण इकाई ने गांधी प्रतिमा फूलबाग में धरना शुरू किया है। यह प्रदर्शन कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमों और विध…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे, भारी पुलिस बल तैनात
कानपुर में कांग्रेस ग्रामीण इकाई ने गांधी प्रतिमा फूलबाग में धरना शुरू किया है। यह प्रदर्शन कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमों और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में है, जहां भारी पुलिस बल तैनात है।
HighLights
- कानपुर में कांग्रेस ग्रामीण इकाई का धरना फूलबाग में शुरू।
- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान का विरोध।
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कांग्रेसियों पर मुकदमों के विरोध में कांग्रेस ग्रामीण इकाई का धरना गांधी प्रतिमा फूलबाग में शुरू हो गया है। फूलबाग में भारी पुलिस बल तैनात है।
अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके विरोध में धरना दिया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता विधान सभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। धरने में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और राष्ट्रीय सचिव जगदीश चन्द्र जांगिड़ को शामिल होना है। दोनों नेता अभी धरना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में हाईवे पर ट्रकों में टक्कर के बाद लगा सात किमी तक लंबा जाम, रेंगते रहे वाहन - a seven kilometerlong traffic jam formed on the highway in varanasi following a collision between trucks

स्मार्ट सिटी प्रयागराज बारिश में क्यों डूब रहा है?

उत्तर प्रदेश: किसान नेताओं का मेरठ पुलिस पर हिरासत में यातना देने का आरोप, जांच के आदेश


