होमराजनीतिकांग्रेस राष्‍ट्रीय सच‍िव बी. एम. संदीप वाराणसी में बोले - 'उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा' - congress national secretary b m sandeep said in varanasi that organization in uttar pradesh will be strengthened down to booth level
राजनीति

कांग्रेस राष्‍ट्रीय सच‍िव बी. एम. संदीप वाराणसी में बोले - 'उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा' - congress national secretary b m sandeep said in varanasi that organization in uttar pradesh will be strengthened down to booth level

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव बी. एम. संदीप वाराणसी में बोले - 'उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा' कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव बी. एम. संदीप वाराणसी में संगठन सृजन अभियान के तहत पहुंचे। उन्होंने बत…

Jagran के अनुसार11 अगस्त 2026 को 10:18 am बजे
कांग्रेस राष्‍ट्रीय सच‍िव बी. एम. संदीप वाराणसी में बोले - 'उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा'
 - congress national secretary b m sandeep said in varanasi that organization in uttar pradesh will be strengthened down to booth level

सौजन्य से:- Jagran

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव बी. एम. संदीप वाराणसी में बोले - 'उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा'

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव बी. एम. संदीप वाराणसी में संगठन सृजन अभियान के तहत पहुंचे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत और ...और पढ़ें

HighLights

- बी. एम. संदीप वाराणसी में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान पर।

- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा।

- जमीनी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से संवाद कर रणनीति बनेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सृजन अभियान के प्रभारी समन्वयक बी. एम. संदीप काशी प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन सृजन अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

राष्ट्रीय सचिव बी. एम. संदीप ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजेंद्र पाल गौतम एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को सशक्त और समृद्ध बनाने का निर्णय लिया है।

इसी उद्देश्य से वे जिलों में प्रवास कर संगठन सृजन का कार्य कर रहे हैं। संगठन सृजन केवल पदों का गठन करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और सभी संगठन एवं चुनावी अनुभव रखने वाले साथियों के विचार एवं अनुभव के आधार पर मजबूत संगठन तैयार करने का अभियान है। संगठन सृजन का कार्य महानगर, जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर तक किया जाएगा।

इसके लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मंथन किया जाएगा। साथ ही फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, पार्षद दल, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, जिला एवं महानगर के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों से भी संवाद किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा, लोकसभा, नगर निकाय एवं अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों तथा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर संगठन सृजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

खबरें और भी

बी. एम. संदीप ने बताया कि 11, 12, 13 और 14 अगस्त तक महानगर कांग्रेस के संगठन सृजन का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त तक इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके पश्चात 16 अगस्त से 20 अगस्त तक जिले के संगठन सृजन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जिले के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों, ब्लॉकों और वार्डों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक सुझाव और जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य ऐसा संगठन तैयार करना है जो बूथवार और वार्डवार मजबूत हो तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहे। संगठन में समर्पित, सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी देने के साथ प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल मजबूत संगठन का निर्माण करना है।

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों के लिए लगातार संघर्ष करने के लिए तैयार किया जाएगा। संगठन सृजन अभियान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनाधारित संगठन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। पत्रकार वार्ता का संचालन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सचिव बी. एम. संदीप, सलमान बशर, दयाशंकर पाण्डेय, लल्लन पटेल, जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, दुर्गाप्रसाद गुप्ता शामिल रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें