वाराणसी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो कांवरिया समेत छह लोग घायल - six people including two kanwariyas on a motorcycle injured in a road accident in varanasi
वाराणसी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो कांवरिया समेत छह लोग घायल वाराणसी में रूपापुर के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर लौट रहे दो कांवरिया भी शामिल हैं। ...…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो कांवरिया समेत छह लोग घायल
वाराणसी में रूपापुर के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर लौट रहे दो कांवरिया भी शामिल हैं। ...और पढ़ें
HighLights
- रूपापुर हाईवे पर दो कांवरिया बाइक दुर्घटना में घायल।
- एक अन्य हादसे में चार बाइक सवार भी चोटिल हुए।
- पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। रूपापुर के निकट हाईवे पर मंगलवार की दोपहर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर वापस लौटते समय डिवाइडर में टकराकर गिरने से प्रयागराज जिले के जलालपुर निवासी बाइक सवार कांवरिया शुभम व दीपांशु घायल हो गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल कांवरियों को एंबुलेंस की मदद से भदवर स्थित हेरिटेज हास्पिटल में भेजवाने के साथ ही स्वजनों को सूचना दी। इससे पहले हुए एक अन्य हादसे में रूपापुर चौराहा पर दो बाइक सवार आपस मे टकरा गए।
हादसे में भदोही जिले के जाठी (नेवादा) निवासी विकास व चौरी निवासी रोशन तथा दूसरे बाइक पर सवार मिर्जामुराद के भोरकलां निवासी शुभम व करिया घायल हो गए। भदोही निवासी घायलो को कछवांरोड स्थित प्रकाश हास्पिटल में भर्ती किया गया हैं। मिर्जामुराद क्षेत्र निवासी घायलो को स्वजन अपने साथ घर ले गए। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

आज जिले में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?

वाराणसी में दर्दनाक अंत: जिस शहर में आए थे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने, वहीं एक साथ बिछ गईं परिवार की तीन लाशें


