आज जिले में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज जिले में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में मंगलवार को 03 बजे मुख्यमंत्री योगी संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में मंगलवार को 03 बजे…

सौजन्य से:- Hindustan
आज जिले में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में मंगलवार को 03 बजे मुख्यमंत्री योगी
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में मंगलवार को 03 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। विधायक अनिल त्रिपाठी व गणेश चौहान ने पहुंच कर व्यवस्था का हाल जाना। कमिश्नर और डीआईजी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर निर्देश दिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 03 बजे जिले में आएंगे। उनका हेलीकाप्टर स्टेडियम परिसर में बने हेली पैड पर उतरेगा।
वहां से वे मंच पर पहुंचेंगे। वे जिले के खलीलाबाद और मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के 684 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आने वाली भीड़ के अनुमान के अनुसार प्रवेश और निकास मार्ग, सुरक्षा घेरा, पार्किंग स्थल, पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था परखी। मौके पर मौजूद अधिकारियों से उपलब्ध संसाधनों और अब तक की तैयारियों की जानकारी भी ली गई। विधायक अनिल त्रिपाठी व गणेश चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का हाल जाना। व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। विधायकों ने कहा कि आने वाली भीड़ की संख्या के लिहाज से सुविधाओं का ध्यान रखें।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?

वाराणसी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो कांवरिया समेत छह लोग घायल - six people including two kanwariyas on a motorcycle injured in a road accident in varanasi

वाराणसी में दर्दनाक अंत: जिस शहर में आए थे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने, वहीं एक साथ बिछ गईं परिवार की तीन लाशें


