होमक्राइमगोरखपुर में ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, बस ड्राइवर की मौत, बरेली में तीन कांवड़िए घायल
क्राइम

गोरखपुर में ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, बस ड्राइवर की मौत, बरेली में तीन कांवड़िए घायल

गोरखपुर में ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, बस ड्राइवर की मौत, बरेली में तीन कांवड़िए घायल गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र के बाघागाढ़ा में सड़क हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Publis…

ETV Bharat के अनुसार21 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
गोरखपुर में ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, बस ड्राइवर की मौत, बरेली में तीन कांवड़िए घायल

सौजन्य से:- ETV Bharat

गोरखपुर में ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, बस ड्राइवर की मौत, बरेली में तीन कांवड़िए घायल

गोरखपुर के बेलीपार थानाक्षेत्र के बाघागाढ़ा में सड़क हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 21, 2026 at 8:50 AM IST

|Updated : August 21, 2026 at 11:56 AM IST

गोरखपुर/बरेली : बेलीपार थानाक्षेत्र के बाघागाढ़ा में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार देर रात हुआ हादसा हो गया. ट्रक के पीछे चल रही रोडवेज की बस ट्रक में जा टकराई जिसके चलते बस में सवार 15 लोग घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिए. घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया. यहां बस चालक की मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं, बरेली में सड़क हादसे में तीन कांवडिए घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि गुरुवार की देर रात की यह दुर्घटना बेलपार थाना क्षेत्र के, बाघागाड़ा में हुई. गंभीर रूप से घायल बस चालक दयाशंकर यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जिला अस्पताल पहुंचे एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने बताया कि काशी डिपो की बस गोरखपुर आ रही थी,

बस में 37 यात्री सवार थे. बाघागाड़ा के पास आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से बस अनियंत्रित होकर टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर जुटे लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया. चालक की पहचान दयाशंकर यादव निवासी ग्राम बसहुपुर, सेवापुरी, वाराणसी के रूप में हुई. पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गीडा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई. पुलिस ने शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है.

एडीएम सिटी गोरखपुर गजेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायल अरविंद कुमार गुप्ता, ज्ञानवती देवी समेत 14 घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बरेली में ट्रक की टक्कर से तीन कांवड़िए घायल

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हरिद्वार से गोला लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे को टिसुआ गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में तीन कांवड़िए घायल हो गए. घायलों में 45 वर्षीय दिनेश सिंह और रविंद्र पुत्र महेंद्र पाल सिंह समेत एक अन्य कांवड़िया शामिल है. दो घायलों को उपचार के लिए शाहजहांपुर के निजी अस्पताल भेजा गया. इससे नाराज कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी. करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. सूचना पर फरीदपुर सीओ संदीप सिंह, तहसीलदार और थाना प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में आसपास के थानों की पुलिस भी तैनात कर दी गई. सीओ संदीप सिंह के मुताबिक फिलहाल कानून-व्यवस्था सामान्य है. कांवड़ियों के विरोध के चलते कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें