होमधर्म-आस्था'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि | सीएम-योगी-पक्ष-काई-राज्य-से-मुख्मंत्रियो-और-उपनयश-सम्राट-मुमसी-प्रेम-चंद्र-की-जयंती-ऑन-दी-श्रंदांजलि
धर्म-आस्था

'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि | सीएम-योगी-पक्ष-काई-राज्य-से-मुख्मंत्रियो-और-उपनयश-सम्राट-मुमसी-प्रेम-चंद्र-की-जयंती-ऑन-दी-श्रंदांजलि

सीएम योगी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर दी श्रद्धांजलि नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। महान साहित्यकार और उपन्यास के 'सम्राट' कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद्र की शुक्रवार क…

bhaskarhindi.com के अनुसार31 जुलाई 2026 को 03:27 am बजे
'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि | सीएम-योगी-पक्ष-काई-राज्य-से-मुख्मंत्रियो-और-उपनयश-सम्राट-मुमसी-प्रेम-चंद्र-की-जयंती-ऑन-दी-श्रंदांजलि

सौजन्य से:- bhaskarhindi.com

सीएम योगी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। महान साहित्यकार और उपन्यास के 'सम्राट' कहे जाने वाले मुंशी प्रेमचंद्र की शुक्रवार को 146वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से भारतीय समाज की संवेदनाओं, संघर्षों और यथार्थ को सशक्त अभिव्यक्ति दी। उनकी रचनाएं मानवीय मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का अक्षय स्रोत बनकर हम सभी का निरंतर मार्गदर्शन कर रही हैं।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर लिखा, "हिंदी साहित्य के महान शिल्पी, युगद्रष्टा साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। उन्होंने अपनी लेखनी से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन, संघर्ष और स्वाभिमान को स्वर दिया। उनकी रचनाएं सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्रभाव को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट कर लिखा, "महान साहित्यकार, उपन्यास सम्राट एवं युगद्रष्टा कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। भारतीय साहित्य को नई दिशा देने वाली उनकी अमर कृतियां सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देती रहेंगी।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "साहित्य को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाने वाले महान कथाकार एवं 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने समाज की वास्तविकताओं, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक चेतना को सशक्त स्वर प्रदान किया। नैतिक मूल्यों, संवेदना और समानता पर आधारित समाज की रचना के लिए उनका साहित्य आज भी प्रेरणा प्रदान कर रहा है।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार, ‘उपन्यास सम्राट’ मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से मुंशी प्रेमचंद ने भारतीय समाज की संवेदनाओं, संघर्षों और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति दी। उनका साहित्य सदैव समाज को सामाजिक चेतना का मार्ग दिखाता रहेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : 31 July 2026 8:17 AM IST

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें