'पिछली सरकारों में नहीं मिला ऐसा लाभ', सीएम योगी से टूलकिट और चेक पाकर गदगद हुए यूपी के कामगार - cm yogi empowers up workers with toolkits swarojgar checks
'पिछली सरकारों में नहीं मिला ऐसा लाभ', सीएम योगी से टूलकिट और चेक पाकर गदगद हुए यूपी के कामगार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विश्वकर्मा जयंती पर 'विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026' में शिरकत की। उन्होंन…

सौजन्य से:- Jagran
'पिछली सरकारों में नहीं मिला ऐसा लाभ', सीएम योगी से टूलकिट और चेक पाकर गदगद हुए यूपी के कामगार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विश्वकर्मा जयंती पर 'विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026' में शिरकत की। उन्होंने 'विश्वकर्मा ...और पढ़ें
HighLights
- सीएम योगी ने लखनऊ में विश्वकर्मा जयंती पर टूलकिट वितरित किए।
- स्वरोजगार चेक और उन्नत टूलकिट पाकर कामगारों के चेहरे खिले।
- लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं की सराहना की, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026' में शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए चेक और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कामगारों को उन्नत टूलकिट वितरित किए।
मुख्यमंत्री के हाथों अपने पुश्तैनी और पारंपरिक कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता और आधुनिक उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। कामगारों ने एक सुर में सरकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे न सिर्फ उनका कारोबार बढ़ेगा, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
दशकों से कर रहे थे काम, अब जाकर मिला सम्मान
योजना का लाभ सीधे उन लोगों तक पहुंच रहा है, जो दशकों से पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े हैं। लखनऊ के आलमबाग निवासी मोहम्मद मुश्ताक, जो 25 वर्षों से सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, उन्हें स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये का चेक मिला। मुश्ताक ने खुशी जताते हुए कहा कि पिछली सरकारों में उन्हें कभी इस तरह का समर्थन नहीं मिला। वहीं, कानपुर के अवधेश, जो पिछले 20 वर्षों से आभूषण बनाने का काम कर रहे हैं, मुख्यमंत्री के हाथों सुनार की टूलकिट पाकर खुद को धन्य मानते हैं।
सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के लिए खुले आत्मनिर्भरता के द्वार
यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। बाराबंकी की वंदना और रमा जायसवाल को कार्यक्रम में सिलाई मशीन प्रदान की गई। सिलाई का कोर्स कर चुकीं वंदना अब अपने हुनर से परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं। घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सिलाई का काम संभालने वाली रमा जायसवाल ने कहा कि योगी सरकार का काम धरातल पर नजर आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछली और वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली में जमीन-आसमान का अंतर है।
युवाओं और पारंपरिक शिल्पकारों को मिल रही नई उड़ान
कारपेंटर (बढ़ई) का काम करने वाले युवाओं को भी इस योजना से बड़ा संबल मिला है। आठ साल से इस पेशे में सक्रिय राहुल शर्मा और उन्नाव के आनंद कुमार को एक-एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इन युवाओं का कहना है कि इस धनराशि से वे अपने काम के लिए आधुनिक औजार खरीद सकेंगे। राहुल ने बताया कि उन्हें पहले भी प्रशिक्षण और टूलकिट का लाभ मिल चुका है। आनंद कुमार ने कहा कि पिछली सरकारों में योजनाओं का लाभ निम्न आय वर्ग तक नहीं पहुंच पाता था, लेकिन अब सीधा फायदा मिल रहा है।
माटी कला को मिला बढ़ावा, कुम्हारों में जगा नया उत्साह
कार्यक्रम में माटी कला से जुड़े शिल्पकारों को भी सम्मानित किया गया। अयोध्या निवासी राम को कुम्हार के काम के लिए टूलकिट प्रदान की गई। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला था, लेकिन अब सीधे मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री से मिले इस प्रोत्साहन के बाद उन्होंने कहा कि वे सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम से बेहद प्रभावित हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


