होमधर्म-आस्था'कृष्ण कन्हैया लाल की जय, राधारानी की जय', सीएम योगी ने वीडियो शेयर कर जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं
धर्म-आस्था

'कृष्ण कन्हैया लाल की जय, राधारानी की जय', सीएम योगी ने वीडियो शेयर कर जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्, भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाए…

Navbharat Times के अनुसार4 सितंबर 2026 को 03:31 am बजे
'कृष्ण कन्हैया लाल की जय, राधारानी की जय', सीएम योगी ने वीडियो शेयर कर जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्, भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों तथा चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है। जय श्रीकृष्ण!

मथुरा की गलियों में गूंज रहे कृष्ण भजन

आज देशभर में जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कान्हा की नगरी मथुरा पूरी तरह से सज-धजकर तैयार हो चुकी है और पूरा शहर किसी दुल्हन की तरह नजर आ रहा है। देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आगमन से ब्रजमंडल में अभी से उत्सव का माहौल बन गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से लेकर द्वारकाधीश मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर तक हर जगह विशेष सजावट की गई है। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। मथुरा-वृंदावन की गलियां कृष्ण भजनों से गूंज रही हैं।सीएम योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी

जन्माष्टमी से पहले गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले विकास परियोजनाओं के उपहारों के माखन से ब्रजवासियों की ‘मटकी’ भर दी, जो स्थानीय नागरिकों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आई। सीएम ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। यहां संतों को सम्मानित भी किया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।सीएम ने आयोजन से पहले एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी भी प्रदान की। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले सपेरा संवर्ग के लाभार्थियों समेत जनप्रतिनिधियों, संतों, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं आदि ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने 1980 बैच की आईएएस (सेवानिवृत्त) आराधना जौहरी की पुस्तक का विमोचन किया। सीएम ने उन्हें भी बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7240 लाभार्थियों में सहायता राशि का वितरण किया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें