होमक्राइम'मैंने माफिया को मिट्टी में मिलाया, सपा तो उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ रही', गाजीपुर में जमकर बरसे सीएम योगी - cm yogi adityanath rally in ghazipur attacks on samajwadi party and congress afjal ansari
क्राइम

'मैंने माफिया को मिट्टी में मिलाया, सपा तो उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ रही', गाजीपुर में जमकर बरसे सीएम योगी - cm yogi adityanath rally in ghazipur attacks on samajwadi party and congress afjal ansari

'मैंने माफिया को मिट्टी में मिलाया, सपा तो उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ रही', गाजीपुर में जमकर बरसे सीएम योगी सीएम योगी ने गाजीपुर में सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाया, जबकि सपा उनके ल…

jagran.com के अनुसार30 जुलाई 2026 को 08:34 am बजे
'मैंने माफिया को मिट्टी में मिलाया, सपा तो उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ रही', गाजीपुर में जमकर बरसे सीएम योगी - cm yogi adityanath rally in ghazipur attacks on samajwadi party and congress afjal ansari

सौजन्य से:- jagran.com

'मैंने माफिया को मिट्टी में मिलाया, सपा तो उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ रही', गाजीपुर में जमकर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने गाजीपुर में सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाया, जबकि सपा उनके लिए फातिहा पढ़ रही है। ...और पढ़ें

HighLights

- योगी ने गाजीपुर में ₹692 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित कीं।

- मुख्यमंत्री ने कहा, माफिया को मिट्टी में मिलाया, सपा फातिहा पढ़ रही।

- डबल इंजन सरकार विकास कर रही, सपा-कांग्रेस देश डुबो रही।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने 692 करोड़ रुपये की 268 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही जनता को भी संबोधित किया।

सीएम योगी ने संबोधन में सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने यूपी से माफिया को मिट्टी में मिलाया और सपा फातिहा पढ़ रही है।

सीएम योगी ने कहा कि गाजीपुर की राष्ट्र रक्षा की समृद्ध परंपरा रही है। पिछले कुछ समय मे प्रदेश व गाजीपुर जनपद के पहचान का संकट खड़ा कर दिया। सपा व कांग्रेस ने देश के भविष्य को डुबोने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार जहां अपने राष्ट्र नायकों को सम्मान देती है, वहीं विकास भी कर रही है।

सपा वाले माफिया के कब्र पर पढ़ते हैं फातिहा- योगी

कहा कि सपा गरीब, किसान, युवा और महिला विरोधी है। पहले कहा जाता था कि सपा को देखकर बिटिया घबरा जाती थीं, माफिया समाज का खून चूसते हैं। वह व्यापारी व बेटी के लिए खतरा होते हैं। मेरी सरकार ने ठाना था कि माफिया को मिट्टी में मिलाना है और मिल गया। पहले माफिया को सत्ता का सरंक्षण मिलता था। आज सब सफाया हो गया। सपा के लोग माफिया के कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं।

जनपद गाजीपुर में ₹692 करोड़ की 268 जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में... https://t.co/d74YUUCohv

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 30, 2026

कहा कि जहां का सांसद अवैध असलहा बनाने में व्यस्त हो, वहां विकास क्या हो सकता है। विकास तो भाजपा की सरकार में हो रहा है। युवाओं को डबल इंजन की सरकार ही रोजगार दे सकती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें