होमक्राइमरहम की गुहार के बीच तलवार से काटता रहा नाबालिग, गोरखपुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा
क्राइम

रहम की गुहार के बीच तलवार से काटता रहा नाबालिग, गोरखपुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

रहम की गुहार के बीच तलवार से काटता रहा नाबालिग, गोरखपुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा गोरखपुर के शिव कुमार तिवारी हत्याकांड की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच इस हत्याकांड का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें एक नाबालिग शिव…

Hindustan के अनुसार11 अगस्त 2026 को 06:18 pm बजे
रहम की गुहार के बीच तलवार से काटता रहा नाबालिग, गोरखपुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

सौजन्य से:- Hindustan

रहम की गुहार के बीच तलवार से काटता रहा नाबालिग, गोरखपुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के शिव कुमार तिवारी हत्याकांड की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच इस हत्याकांड का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें एक नाबालिग शिव कुमार तिवारी पर तलवार से वार करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में अधिवक्ता के पिता शिवकुमार जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते नजर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शिवकुमार तिवारी हत्याकांड सुर्खियों में है। इस हत्याकांड के तीन दिन बाद सामने आया वीडियो रूह कंपा देने वाला है। वायरल वीडियो में अधिवक्ता के पिता शिवकुमार जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते नजर आ रहे हैं और नाबालिग उन पर लगातार तलवार से हमला करता दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग शोर मचाकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं रुकता है। रोकने के लिए कोई आगे बढ़ता है तो उसे भी हमले की धमकी देता नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। हालांकि, ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो शिवकुमार की हत्या के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाबालिग आरोपित ई-रिक्शा रोककर घायल शिवकुमार को घेर रहा है। ई-रिक्शा से उतरकर वह बचने का प्रयास करते हैं लेकिन वह तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। शिवकुमार बचने के लिए पीछे हटते और हाथ जोड़ते हुए आरोपित से रहम की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन खून का प्यासा आरोपित उनकी उम्र का भी ख्याल नहीं रख रहा है। भागने का प्रयास करने पर दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से वार कर रहा है। शिवकुमार के बचाव की कोशिश और आसपास के लोगों की रोकने की आवाजों के बावजूद हमला जारी रहता है। कुछ ही देर में पूरा घटनाक्रम अफरातफरी में बदल जाता है।

विचलित कर रही आरोपित की क्रूरता

वायरल वीडियो का सबसे विचलित करने वाला हिस्सा वह है, जब खून से लथपथ शिवकुमार हमलावर के सामने हाथ जोड़ते नजर आते हैं। वह खुद को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमलावर रुकने के बजाय उनकी ओर बढ़ता रहता है। आरोपित ने तलवार से मारकर उनका हाथ काट दिया था। वह कटा हुआ हाथ पकड़े थे, इसी बीच पैर में मारकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। शिवकुमार बैठ गए तो गर्दन पर प्रहार कर जान ले ली। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा है। वीडियो सामने आने के बाद हत्याकांड को लेकर इलाके में फिर चर्चा तेज हो गई है। लोगों में नाबालिग की क्रूरता को लेकर आक्रोश है।

पुलिस सतर्क, बढ़ाई गई गश्त

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। इलाके में गश्त और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों का प्रयास है कि घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति न बने। पुलिस इस बात को लेकर भी विशेष सतर्कता बरत रही है कि हत्याकांड को जातिगत विवाद का रूप देकर माहौल खराब करने की कोशिश न हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उससे जुड़ी पोस्ट पर भी नजर रखी जा रही है।

बाल सुधारगृह भेजा गया है नाबालिग आरोपी

नाबालिग आरोपित को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उसकी भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और वीडियो फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। हत्याकांड के बाद सामने आया यह वीडियो परिवार के उस दर्द को फिर सामने ला रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा और कुछ ही पलों में उसकी जिंदगी छिन गई।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें