बरेली: CM योगी को धमकी देने वाला हवालात से लंगड़ाते हुए निकला, गिड़गिड़ाकर मांगी माफी, देखें- VIDEO
उत्तर प्रदेश के बरेली जिला स्थित भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अनिल कुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में बार-बार फोन कर परेशान किया…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के बरेली जिला स्थित भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अनिल कुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में बार-बार फोन कर परेशान किया. इस दौरान उसने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी उसने गाली-गलौज और गलत व्यवहार किया.
इसके बाद उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह की तहरीर पर भोजीपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया.
पुलिस हिरासत में आरोपी के बिगड़े बोल बंद
हवालात से बाहर निकलते ही आरोपी अनिल कुमार के तेवर पूरी तरह ढीले पड़ गए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वह हाथ जोड़कर अपने किए पर लगातार माफी मांगता दिखाई दे रहा है. पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी के चाल-ढाल और हाव-भाव पूरी तरह बदल गए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.
31 जुलाई की घटना पर दर्ज हुई FIR
घंघोरा पिपरिया रोड, मॉडर्न विलेज निवासी आरोपी अनिल कुमार ने 31 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किए थे. जांच में आरोप सही पाए जाने पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा संख्या 587/2026 धारा 351, 352 एवं 196 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया. उपनिरीक्षक सुशील कुमार और कांस्टेबल सोनू कोरी ने आरोपी को धर दबोचा.
Advertisement
पुलिस का आधिकारिक बयान
क्षेत्राधिकारी (CO) देवेश सिंह ने बताया कि फोन पर धमकी और पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने के मामले में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को अदालत के सामने पेश किया गया है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र का माहौल खराब करने वाले और कानून हाथ में लेने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


