होमक्राइमउत्तर प्रदेश: संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, छात्र की मौत
क्राइम

उत्तर प्रदेश: संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, छात्र की मौत

उत्तर प्रदेश: संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, छात्र की मौत क्या है खबर? उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। यहां असम…

NewsBytes के अनुसार15 अगस्त 2026 को 02:55 pm बजे
उत्तर प्रदेश: संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, छात्र की मौत

सौजन्य से:- NewsBytes

उत्तर प्रदेश: संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, छात्र की मौत

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। यहां असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव में स्थित हसनैन पब्लिक स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर बना कंक्रीट का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य छात्र घायल हुए हैं। हादसा सुबह 10 बजे हुआ। उस समय स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। मृतक बच्चा निजाम (8) कक्षा 3 का छात्र था।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

स्कूल में झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने के लिए बच्चे जुटे थे। तभी कुछ बच्चे छज्जे पर चढ़ गए, जो अचानक भराभराकर गिर पड़ा। छज्जे के नीचे खड़ा निजाम उसमें दब गया।

छज्जा गिरने की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। सभी बच्चे मलबे में दबे थे। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें निजाम की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन का कार्यक्रम छोड़कर मौके पर पहुंचे।

जांच

पिता ने कार्रवाई से इनकार किया, बच्चे को मौत खींच लाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि निजाम अपनी 2 बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता नईम किसान हैं।

निजाम लिटिल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में पढ़ता था, लेकिन शनिवार को वह अपने स्कूल न जाकर चचेरे भाईयों के स्कूल में कार्यक्रम देखने गया था।

उसके पिता ने कहा कि निजाम का साथ यहीं तक था, अब उन्हें किसी से कोई शिकायत या कार्रवाई नहीं करनी है।

पुलिस का कहना है कि इमारत जर्जर नहीं है, लेकिन छज्जा भार नहीं सह सका।

ट्विटर पोस्ट

हादसे का वीडियो

संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत, दो घायल; हादसे का लाइव वीडियो सामने आया#NewsLeader pic.twitter.com/s4EcZoIvhD

— News Leader (@NewsLeaderLive) August 15, 2026

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें