आज गोरखपुर आएंगे CM योगी: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे; नन्हे कन्हैया को देंगे उपहार - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Krishna Janmotsav | CM Yogi Adityanath Visit & Photos आज गोरखपुर आएंगे CM योगी:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे; नन्हे कन्हैया को देंगे उपहार - कॉ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Krishna Janmotsav | CM Yogi Adityanath Visit & Photos
आज गोरखपुर आएंगे CM योगी:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे; नन्हे कन्हैया को देंगे उपहार
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम को गोरखपुर आएंगे। वह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर परिसर में आयोजित कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नन्हे कन्हैया को मुख्यमंत्री उपहार प्रदान क
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री जन्माष्टमी के अवसर पर गोरखपुर में मौजूद रहेंगे। गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद सीएम उनके बालरूप को लेकर बाहर आएंगे और उन्हें झूला झुलाएंगे। इस दौरान मंदिर में रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें सीएम श्रीकृष्ण रूप में आए बच्चों को उपहार देंगे। देर रात तक गोरखनाथ मंदिर में भजन का कार्यक्रम होगा।
गोरखनाथ मंदिर में इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। संभावना जतायी जा रही है कि शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में उपस्थित रहेंगे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा।
शाम 7 बजे से आयोजित होगा कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व दिनांक 4 सितम्बर ,2026 दिन शुक्रवार को शाम 7 बजे से रात 12 तक परंपरा,भव्यता और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में भजनों के बीच भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर बालरूप को पालने में झुलाएंगे । गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में बच्चों के लिए श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह के कार्यक्रम शाम 7 बजे से ही प्रारंभ हो जाएंगे। जहां बच्चे श्रीकृष्ण बालरूप में आएंगे ।
दो वर्गों में होगी बालरूप सज्जा प्रतियोगिता लोक गायक राकेश श्रीवास्तव की टीम द्वारा बालरूप सज्जा प्रतियोगिता दो वर्गो कराया जाएगा। पहला- कान्हा वर्ग में 1 से 5 वर्ष तक तथा गोपाल वर्ग में 6 से 8 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। राकेश श्रीवास्तव की टीम भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करेगी । बच्चों का पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर ही किया जाएगा। प्रतियोगिता में न सिर्फ विजेताओं बल्कि इसमें शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर के मुख्य मंदिर स्थित गर्भगृह के सामने परिसर में शाम 7 बजे से हनुमत संगीत आश्रम एवं सेवा संस्थान के धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। बाद में यहीं पर गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा पूजा पाठ कर बालरूप श्री कृष्ण जी को झूला झुलाया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


