तिरंगा यात्रा-मौन जुलूस में शिरकत करेंगे CM योगी, रोडमैप तैयार करने के लिए कल होगी भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक - cm yogi to join bjps tiranga yatra partition remembrance
तिरंगा यात्रा-मौन जुलूस में शिरकत करेंगे CM योगी, रोडमैप तैयार करने के लिए कल होगी भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक भाजपा 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालेगी, जिसमें मुख्यमंत्र…

सौजन्य से:- Jagran
तिरंगा यात्रा-मौन जुलूस में शिरकत करेंगे CM योगी, रोडमैप तैयार करने के लिए कल होगी भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक
भाजपा 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालेगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। पार्टी इ ...और पढ़ें
HighLights
- भाजपा 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा और मौन जुलूस में भाग लेंगे।
- पार्टी बच्चों, युवाओं, महिलाओं को जोड़ेगी, कांग्रेस को घेरेगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा अपने अभियानों में भावनात्मक रंग भरकर इसे चुनावी लक्ष्य से जोड़ देती है। पार्टी 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का पर्व मनाएगी, जिससे बच्चों, युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से जोड़ने का प्रयास होगा।
शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय संयोजक, महापौर, मोर्चा अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों को बुलाया गया है, जिन्हें तिरंगा यात्रा का होमवर्क दिया जाएगा।
राष्ट्रभावना की तरंग जगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित मौन जुलूस दोनों में शामिल होंगे। इस बहाने पार्टी कांग्रेस को विशेष रूप से घेरते हुए नया नैरेटिव गढ़ने का प्रयास करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अभियान संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर को बनाया है, जबकि उपाध्यक्ष नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, प्रदेश मंत्री अनिल यादव एवं रजनी पांडे को सह-संयोजक बनाया है। क्षेत्र, जिला एवं मंडल स्तर पर टोलियां गठित होंगी।
लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला
एक अगस्त को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला होगी। चार-पांच अगस्त को जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, नगर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ जिला योजना बैठक करेंगे। छह अगस्त को मंडल योजना बैठक होगी। हर मंडल में 10 से 12 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा होगी। महानगरों में वार्ड स्तर पर भी तिरंगा यात्राएं होंगी।
खबरें और भी
12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों एवं आंदोलनों से जुड़े स्थानों पर विशेष स्व्च्छता अभियान चलेगा। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर सभी वर्गों को साथ लेकर तिरंगा यात्रा निकलेगी। यात्रा का आयोजन एक से दो किलोमीटर तक होगी। यह शहीद स्मारक से शुरू होकर शहर एवं गांव के प्रमुख स्थलों से गुजरेगी।
13 से 15 अगस्त तक सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों पर विशेष रूप से बच्चों से ध्वजारोहण कराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यकर्ता बैनर एवं प्ले कार्ड लेकर मौन जुलूस निकालेंगे। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत - low electricity demand in uttar pradesh due to heavy rains 57 million units less electricity consumption recorded in 24 hours

वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा - citizens protest in varanasi while municipal corporation surrounds

वाराणसी से उठी गुलामी की निशानी को मिटाने की आवाज, कारोबारियों की इस मांग ने पकड़ा जोर - the voice of erasure of the signs of slavery from varanasi the demand of the businessmen


