होमक्राइमजनता दर्शन: 'अपराधियों पर कार्रवाई में ढिलाई नहीं चलेगी', CM योगी का अफसरों को सख्त निर्देश - cm yogi adityanath strict on crime justice for victims in janata darshan
क्राइम

जनता दर्शन: 'अपराधियों पर कार्रवाई में ढिलाई नहीं चलेगी', CM योगी का अफसरों को सख्त निर्देश - cm yogi adityanath strict on crime justice for victims in janata darshan

जनता दर्शन: 'अपराधियों पर कार्रवाई में ढिलाई नहीं चलेगी', CM योगी का अफसरों को सख्त निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और पुलिस-राजस्व मामलों में सख्ती दिखाई। ...और पढ़ें समय कम…

Jagran के अनुसार3 अगस्त 2026 को 10:18 am बजे
जनता दर्शन: 'अपराधियों पर कार्रवाई में ढिलाई नहीं चलेगी', CM योगी का अफसरों को सख्त निर्देश
 - cm yogi adityanath strict on crime justice for victims in janata darshan

सौजन्य से:- Jagran

जनता दर्शन: 'अपराधियों पर कार्रवाई में ढिलाई नहीं चलेगी', CM योगी का अफसरों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और पुलिस-राजस्व मामलों में सख्ती दिखाई। ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सावन के पहले सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों और विधानमंडल के मानसून सत्र की व्यस्तताओं के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

पुलिस और राजस्व से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी स्तर की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिन जिलों से पुलिस संबंधी शिकायतें अधिक मिल रही हैं, वहां के पुलिस कप्तानों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए हैं।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपे और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस से जुड़े मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी, मुकदमों में दबाव बनाने और कार्रवाई में लापरवाही की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और अधिक शिकायत वाले जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जवाबदेही तय की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए कहा कि पारिवारिक विवादों में पहले संवाद और सहमति से समाधान का प्रयास किया जाए, उसके बाद ही विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान पारदर्शिता, संवेदनशीलता और संतुष्टिपरक ढंग से होना चाहिए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें