होमधर्म-आस्थाCM योगी BJP गोरखपुर महानगर कार्यसमिति के सदस्य बने: सूची में MP रविकिशन समेत 17 बड़े नाम, 4 बार के विधायक को जगह नहीं - Gorakhpur News
धर्म-आस्था

CM योगी BJP गोरखपुर महानगर कार्यसमिति के सदस्य बने: सूची में MP रविकिशन समेत 17 बड़े नाम, 4 बार के विधायक को जगह नहीं - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur BJP Mahanagar Karyasamiti List | CM Yogi Adityanath Added CM योगी BJP गोरखपुर महानगर कार्यसमिति के सदस्य बने:सूची में MP रविकिशन समेत 17 बड़े नाम, 4 बार के विध…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 सितंबर 2026 को 12:04 am बजे
CM योगी BJP गोरखपुर महानगर कार्यसमिति के सदस्य बने:  सूची में MP रविकिशन समेत 17 बड़े नाम, 4 बार के विधायक को जगह नहीं - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur BJP Mahanagar Karyasamiti List | CM Yogi Adityanath Added

CM योगी BJP गोरखपुर महानगर कार्यसमिति के सदस्य बने:सूची में MP रविकिशन समेत 17 बड़े नाम, 4 बार के विधायक को जगह नहीं

- कॉपी लिंक

भाजपा गोरखपुर महानगर की कार्यसमिति का विस्तार किया गया है। महानगर अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में 17 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। सूची में पहला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। सांसद रविकिशन शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ.

हालांकि, गोरखपुर शहर से चार बार विधायक रहे और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल का नाम सूची में नहीं है। वह भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। सूची में उनका नाम नहीं होने से पार्टी के भीतर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में ये 17 नाम शामिल

विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सांसद रविकिशन शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा रमेश सिंह, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, अंजू चौधरी, सीताराम जायसवाल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय, पूर्व उपसभापति एवं पार्षद मनु जायसवाल, पवन त्रिपाठी, ऋषि मोहन, व्यापारी नेता विशाल गुप्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता देश बंधु शुक्ला को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

शहर के महत्वपूर्ण लोगों को किया जाता है शामिल

एक भाजपा नेता ने बताया कि कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शहर के महत्वपूर्ण लोगों को शामिल किया जाता है। इसी क्रम में यह सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री गोरखपुर महानगर के ही निवासी हैं और गोरखपुर शहर से विधायक भी हैं। पार्टी के तीनों प्रदेश उपाध्यक्ष भी इसमें शामिल किए गए हैं। क्षेत्रीय टीम के दो महामंत्री भी शहर के रहने वाले हैं लेकिन उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य नहीं बनाया गया है।

डा. राधामोहन को फ्लाईओवर के उद्घाटन में भी नहीं बुलाया गया था राज्यसभा सदस्य डा. राधामोहन दास अग्रवाल को उनके घर के पास से शुरू होने वाले सिक्सलेन फ्लाईओवर के लोकार्पण समारोह में भी नहीं आमंत्रित किया गया था। पार्टी न ही प्रशासन ने उन्हें कोई निमंत्रण भेजा था। इसपर उन्होंने अपना दुख भी व्यक्त किया था। उस समय डा. अग्रवाल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। इसके साथ ही वह गोरखपुर शहर सीट से लगातार 4 बार विधायक रहे हैं। 2022 में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। जिसके बाद उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया था।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें