होमधर्म-आस्थासावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, बाबा के दरबार में की पूजा-अर्चना
धर्म-आस्था

सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, बाबा के दरबार में की पूजा-अर्चना

पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भगव…

AajTak के अनुसार30 जुलाई 2026 को 10:26 pm बजे
सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, बाबा के दरबार में की पूजा-अर्चना

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में  शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फूल-माला अर्पित की और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा की. पूजा के दौरान मंदिर के पुजारी भी मौजूद रहे. योगी आदित्यनाथ ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल और अन्य सामग्री चढ़ाकर आरती भी की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र श्रावण मास के पहले दिन बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया. उन्होंने गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया और राज्य की उन्नति की कामना की.

वहीं, पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के दौरान वाराणसी आने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों को दर्शन में कोई असुविधा न हो.

बता दें कि सावन मास हिंदू धर्म में भगवान शिव की विशेष आराधना का महीना माना जाता है. इस अवसर पर पूरे प्रदेश में भक्त शिवालयों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दौरा सावन की शुरुआत पर धार्मिक आस्था को समर्पित माना जा रहा है. मुख्यमंत्री अक्सर यहां पहुंचकर पूजा करते रहे हैं. इस बार सावन के पहले दिन उनकी उपस्थिति ने भक्तों में उत्साह बढ़ाया है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें