पोखरा साफ करने वाले युवाओं को CM योगी ने बुलाया: 5 सितंबर से कर रहे थे श्रमदान; बोले- जल्द होगा प्राचीन पोखरे का स्थायी जीर्णोद्धार
- Hindi News - Up khaas - Gorakhpur Tarkulha Devi Pond Cleaning | CM Yogi Adityanath Meets Youths पोखरा साफ करने वाले युवाओं को CM योगी ने बुलाया:5 सितंबर से कर रहे थे श्रमदान; बोले- जल्द होगा प्राचीन पोखरे का स्थायी जीर…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Up khaas
- Gorakhpur Tarkulha Devi Pond Cleaning | CM Yogi Adityanath Meets Youths
पोखरा साफ करने वाले युवाओं को CM योगी ने बुलाया:5 सितंबर से कर रहे थे श्रमदान; बोले- जल्द होगा प्राचीन पोखरे का स्थायी जीर्णोद्धार
- कॉपी लिंक
मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित ऐतिहासिक पोखरे की सफाई के लिए दो युवाओं की पहल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की। भाऊपुर गांव के अनुपम गुप्ता और करन निषाद 5 सितंबर से रोज श्रमदान कर पोखरे से जलकुंभी और गंदगी हटा रहे थे।
श्रद्धालुओं की परेशानी देखकर दोनों युवाओं ने स्वप्रेरणा से सफाई शुरू की थी। उनकी पहल की जानकारी शासन तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने बुधवार को दोनों को एनेक्सी भवन बुलाया। मुलाकात के दौरान सीएम ने उनके साथ फोटो खिंचवाई, आशीर्वाद दिया और उनके सेवा भाव की प्रशंसा की।
श्रद्धालुओं की परेशानी देखकर शुरू की सफाई
तरकुलहा देवी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के सामने लंबे समय से पोखरे में जमा जलकुंभी और गंदगी परेशानी का कारण बनी हुई थी। इसे देखते हुए भाऊपुर गांव के अनुपम गुप्ता और करन निषाद ने सफाई का बीड़ा उठाया। दोनों 5 सितंबर से प्रतिदिन पोखरे में श्रमदान कर रहे हैं। वे जलकुंभी और गंदगी निकालकर पोखरे को साफ करने में जुटे हैं। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने दोनों को सफाई करते देखा तो उनके प्रयास की सराहना की। मंदिर ट्रस्ट ने भी युवाओं के सेवा भाव और समर्पण की प्रशंसा की।
सुबह एसडीएम का फोन आया- CM ने मिलने बुलाया है
युवाओं के सफाई अभियान की जानकारी शासन तक पहुंची। बुधवार सुबह करीब 9 बजे चौरीचौरा के एसडीएम ने अनुपम गुप्ता और करन निषाद से फोन पर संपर्क किया। एसडीएम ने दोनों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया है। इसके बाद दोनों युवाओं को एनेक्सी भवन ले जाया गया। करीब 10 बजे उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई।
सीएम ने दोनों के साथ फोटो खिंचवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुपम और करन से मुलाकात की। उन्होंने दोनों के साथ फोटो खिंचवाई और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने पोखरे की सफाई के लिए दोनों युवाओं की ओर से किए जा रहे श्रमदान की सराहना की। सीएम ने उनके सेवा भाव को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल की सफाई के लिए स्वप्रेरणा से आगे आना सराहनीय पहल है।
अब पोखरे का होगा सुंदरीकरण
मुख्यमंत्री ने दोनों युवाओं को आश्वस्त किया कि मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित प्राचीन पोखरे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही पोखरे का स्थायी जीर्णोद्धार भी जल्द कराया जाएगा। युवाओं की पहल से जहां पोखरे की सफाई का काम शुरू हुआ, वहीं मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद इसके स्थायी कायाकल्प की उम्मीद जगी है।
2,000 साल पुराने धाम से जुड़ा है पोखरा
मां तरकुलहा देवी धाम गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धाम के सामने स्थित पोखरा भी स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है। अब इसके सुंदरीकरण और स्थायी जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू होने से धाम परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


