होमधर्म-आस्थागोरखपुर में CM ने 200 लोगों की समस्या सुनी: जनता दर्शन में अधिकारियों से कहा-समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें - Gorakhpur News
धर्म-आस्था

गोरखपुर में CM ने 200 लोगों की समस्या सुनी: जनता दर्शन में अधिकारियों से कहा-समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Janta Darshan | CM Yogi Adityanath Directs Officials गोरखपुर में CM ने 200 लोगों की समस्या सुनी:जनता दर्शन में अधिकारियों से कहा-समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 01:31 pm बजे
गोरखपुर में CM ने 200 लोगों की समस्या सुनी:  जनता दर्शन में अधिकारियों से कहा-समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Janta Darshan | CM Yogi Adityanath Directs Officials

गोरखपुर में CM ने 200 लोगों की समस्या सुनी:जनता दर्शन में अधिकारियों से कहा-समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें

- कॉपी लिंक

गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने सभी को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सीएम ने पास मौजूद अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। तहसील एवं थाने स्तर पर ही मामलों को हल करें। राजस्व के वाद भी समय से निस्तारित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनी। सुबह से ही लोग मंदिर पहुंचने लगे थे। उन्हें महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाया गया था। सीएम एक-एक कर सभी के पास पहुंचे और उनकी समस्या जानी। उनके प्रार्थना पत्रों को हाथ में लिया और विस्तार से उनकी बात सुनी। जिस जिले का मामला होता, वहां से संबंधित अधिकारियों को उन्होंने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मामले को हल कराने का निर्देश दिया।

गोंडा से आयी एक महिला ने राजस्व से जुड़ी समस्या बताई। उसने लेखपाल, नायब तहसीलदार पर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। कुशीनगर से आयी एक महिला ने रास्ता न मिलने की बात बताई। सीएम ने कमिश्नर को निर्देश दिया कि वहां अतिक्रमण हटवाकर रास्ता दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी की जमीन पर कोई अवैध रूप से कब्जा कर रहा है है तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग अपने परिजनों की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम ने सभी को भरोसा देते हुए कहा कि सरकार की ओर से सबकी मदद की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस्टीमेट बनवाकर सभी को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाए।

जनता दर्शन में कई महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलार किया और चाकलेट दिया। सीएम ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और मन लगाकर पढ़ने को कहा।

गोशाला पहुंच कर की गायों की सेवा

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री गोशाला पहुंचे। वहां गायों की सेवा की। उन्हें गुड़ व रोटी खिलायी। काफी देर तक सीएम वहां रहे। सीएम की आवाज सुनकर गोवंश उनकी ओर आने लगे। उन्हें देखकर सभी उत्साहित नजर आ रहे थे। सीएम ने गायों को दुलारा और उनकी उचित देखभाल का निर्देश दिया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें