CJP के प्रदर्शन के चलते तेजस और लखनऊ मेल सहित कई ट्रेन रद, दिल्ली जाने वालों को सड़क-हवाई मार्ग का सहारा - cjp protest lucknow mail tejas express cancelled passengers affected
CJP के प्रदर्शन के चलते तेजस और लखनऊ मेल सहित कई ट्रेन रद, दिल्ली जाने वालों को सड़क-हवाई मार्ग का सहारा दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के कारण लखनऊ मेल, तेजस सहित कई ट्रेनें शुक्रवार और शनिवार को रद्द कर दी ...और पढ़ें H…

सौजन्य से:- Jagran
CJP के प्रदर्शन के चलते तेजस और लखनऊ मेल सहित कई ट्रेन रद, दिल्ली जाने वालों को सड़क-हवाई मार्ग का सहारा
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के कारण लखनऊ मेल, तेजस सहित कई ट्रेनें शुक्रवार और शनिवार को रद्द कर दी ...और पढ़ें
HighLights
- सीजेपी प्रदर्शन के कारण दिल्ली में ट्रेनें रद्द।
- लखनऊ मेल, तेजस एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें निरस्त।
- हजारों यात्रियों को सड़क व हवाई मार्ग का सहारा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिल्ली में शनिवार को काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के होने वाले प्रदर्शन के कारण लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त कर दी गईं, जबकि शनिवार को भी करीब आधा दर्जन ट्रेनें रद रहेंगी।
इसके कारण हजारों यात्रियों को लखनऊ आने के लिए सड़क व हवाई मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं आरक्षण केंद्रों में भी टिकट निरस्त कराने वाले यात्री दूसरे विकल्पों के बारे में जानकारी लेते नजर आए।
रेलवे प्रशासन यात्रियों को ट्रेनों को निरस्त करने के पीछे सीजेपी का प्रदर्शन न मानकर, परिचालन संबंधी कारण बता रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली (12229) लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस (12429) शुक्रवार को निरस्त कर दी गई है।
सात ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी
यात्रियों को ट्रेनों के निरस्त होने का मैसेज आते ही यात्रियों ने अन्य ट्रेनों में प्रयास किया, लेकिन कंफर्म सीट नहीं मिली। देश की पहली कारपोरेट ट्रेन (82501) तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी की है।
यह भी पढ़ें- इटावा के ताखा में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, UPEIDA ने 88.14 हेक्टेयर जमीन की चिह्नित
पूर्वोत्तर रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, शुक्रवार को बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12559) और बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12581) निरस्त है। जबकि शनिवार को नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस(12560/12582), लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस (82501) और नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस (82502) निरस्त रहेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में 265 करोड़ की लागत से बनेगा मॉडर्न इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट सुविधा - lucknow to get modern integrated bus terminal airport like facilities

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलिंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी जाएगी साड़ी - yogi cabinet approves free lpg extra sarees for up women

उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स को हर साल मिलेगी साड़ी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला - yogi govt to provide 3 sarees annually to anganwadi workers in uttar pradesh cabinet meeting passed


