Bagpat News: छह खिलाड़ियों का खेल कोटे से यूपी पुलिस में चयन, नियुक्त पत्र मिले
Bagpat News: छह खिलाड़ियों का खेल कोटे से यूपी पुलिस में चयन, नियुक्त पत्र मिले Bagpat News: राष्ट्रीय स्तर के जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नितेश यादव का खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ है। वर्ष 2023 में उ…

सौजन्य से:- Hindustan
Bagpat News: छह खिलाड़ियों का खेल कोटे से यूपी पुलिस में चयन, नियुक्त पत्र मिले
Bagpat News: राष्ट्रीय स्तर के जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नितेश यादव का खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ है। वर्ष 2023 में उनका चयन भारतीय सेना में हुआ था और उन्होंने पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स सेंटर में अभ्यास जारी रखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। वहीं, वैदवान तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ियों का भी यूपी पुलिस में चयन हुआ है।
Bagpat News: कस्बे के अहिरान तलहटी मोहल्ला निवासी राष्ट्रीय स्तर के जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नितेश यादव ने खेल के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की है। नितेश का चयन खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर हुआ है। वहीं, वैदवान तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन भी यूपी पुलिस में हुआ है। नितेश यादव कस्बे के निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र हैं। उनके कोच संदीप यादव ने बताया कि नितेश राष्ट्रीय स्तर पर जेवलिन थ्रो प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। वर्ष 2023 में उनका चयन खेल कोटे से भारतीय सेना में हुआ था। वह जबलपुर स्थित सिग्नल रेजिमेंट में तैनात रहे। इसके बाद उन्होंने पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स सेंटर में अभ्यास जारी रखा। लगातार मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के चलते नितेश ने अब उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हासिल किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और कस्बे में खुशी का माहौल है। स्वागत करने वालों में आनंद यादव, राजेश यादव, राजेंद्र यादव, सोनू यादव, अनंत यादव और वीरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-------
वैदवान तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों का चयन
वैदवान तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ियों का यूपी पुलिस में चयन
दाहा। धनोरा टीकरी स्थित वैदवान तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ियों का खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर अकादमी में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच सचिन वेदवान ने बताया कि अकादमी की मधु वैदवान का चयन उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर हुआ है, जबकि विशेष वैदवान, छवि राणा, शुभम कुमार और रोहित राणा का चयन सिपाही पद पर हुआ है। पांचों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर अकादमी और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
-------
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur Master Plan: कानपुर के 80 गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, 45 हजार एकड़ जमीन पर ऊंची इमारतें, जानें नए शहर का पूरा प्लान - kanpur master plan 2031 high rise buildings planned across 45000 acres in 80 villages

हाईकोर्ट का फैसला: पुलिसकर्मियों पर FIR का विशेष अदालत का आदेश रद्द, पूरे यूपी के जजों के लिए गाइडलाइंस जारी

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शार्दूल विहान बने दरोगा: सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, मुरादाबाद में होगी तैनाती - Anandpuri News


