होमधर्म-आस्थाकाशी विश्वनाथ मंदिर के CEO बने सत्यम मिश्रा, यूपी में 5 PCS अफसरों के तबादले
धर्म-आस्था

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO बने सत्यम मिश्रा, यूपी में 5 PCS अफसरों के तबादले

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO बने सत्यम मिश्रा, यूपी में 5 PCS अफसरों के तबादले उत्तर प्रदेश में पांच पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. इसी क्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ भी बदल गए हैं. उत्तर प्रदेश प्रांतीय सेवाओं…

ABP News के अनुसार16 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO बने सत्यम मिश्रा, यूपी में 5 PCS अफसरों के तबादले

सौजन्य से:- ABP News

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO बने सत्यम मिश्रा, यूपी में 5 PCS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में पांच पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. इसी क्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ भी बदल गए हैं.

उत्तर प्रदेश प्रांतीय सेवाओं के पांच अफसरों का 16 सितंबर, 2026, बुधवार को तबादला हुआ है. इसी क्रम में राज्य स्थित वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ के पद अब सत्यम मिश्रा की नियुक्ति हुई है. सत्यम मिश्रा अब तक प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) पद पर थे. अब वह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद् होंगे.

साथ ही मंगलेश दुबे अब तक प्रयागराज में ही उपसंचालक चकबन्दी पद पर थे. अब उनके पास अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार होगा.

'चुंगीजीवी हो गई BJP' अश्नीर ग्रोवर का वीडियो शेयर कर UPI Charge पर अखिलेश यादव का पहला बयान

फिरोजाबाद से लखनऊ आए अरविंद

वहीं फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पद पर रहे अरविन्द कुमार द्विवेदी अब संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ में सेवाएं देंगे.

इसके अलावा अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी रहीं सीमा पाण्डेय अब अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद होंगी. इसके साथ ही अभय कुमार पाण्डेय, कानपुर विकास प्राधिकरण -अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कासगंज के पद पर किए गए स्थानान्तरण को निरस्त करते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर के पद पर बने रहेंगे.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें