सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO, यूपी में 4 PCS अफसर इधर से उधर; एक का तबादला रद्द
सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO, यूपी में 4 PCS अफसर इधर से उधर; एक का तबादला रद्द योगी सरकार ने बुधवार को 4 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए जबकि एक अधिकारी का तबादला रद्द किया गया है। सत्यम मिश्रा को काशी विश…

सौजन्य से:- livehindustan.com
सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO, यूपी में 4 PCS अफसर इधर से उधर; एक का तबादला रद्द
योगी सरकार ने बुधवार को 4 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए जबकि एक अधिकारी का तबादला रद्द किया गया है। सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर का सीईओ बनाया गया है। वहीं अब तक प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात थे। वहीं अरविंद कुमार द्विवेदी एलडीए के संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।
UP PCS officer transfer news: अब तक प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर रहे सत्यम मिश्रा को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का सीईओ बनाया गया है। बुधवार को यूपी के 4 पीसीएस अफसरों का तबादला हुआ है। ट्रांसफर लिस्ट में कुल 5 नाम हैं। एक अधिकारी का तबादला रद्द किया गया है। इस लिस्ट में सत्यम मिश्रा का भी नाम है। सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी काशी विश्वनाथ मंदिर और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में दी है।
प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से योगी आदित्यनाथ सरकार ने 16 दिसंबर को उत्तर प्रदेश प्रांतीय सेवाओं के चार अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया। जारी हुई तबादला सूची के मुताबिक सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का सीईओ बनाए जाने के साथ ही अब तक प्रयागराज में उप संचालक चकबंदी रहे मंगलेश दुबे को प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नगर) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी सत्यम मिश्रा संभाल रहे थे।
एलडीए में संयुक्त सचिव बनाए गए अरविंद
इसके साथ ही तबादला सूची में फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर रहे अरविंद कुमार द्विवेदी का भी नाम है। उन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का संयुक्त सचिव बनाया गया है। उनके अलावा भी तबादला सूची में तीन अन्य अधिकारियों के नाम हैं। अब तक अरविंद कुमार द्विवेदी फिरोजाबद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जो जिम्मेदारी संभाल रहे थे वह जिम्मेदारी अब सीमा पांडेय संभालेंगी। सीमा पांडेय अभी वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थीं। 4 पीसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में उनका भी नाम है।
अभय कुमार पांडेय का ट्रांसफर रद्द
वहीं, एक अधिकारी का ट्रांसफर रद्द भी किया गया है। वे अधिकारी हैं कानपुर विकास प्राधिकरण के अभय कुमार पांडेय। उन्हें अपर जिलाधकारी (वि/रा), कासगंज के पद पर स्थानांतरित किया गया था जिसे निरस्त कर दिया गया है। वह कानपुर विकास प्राधिकरण में ही बने रहेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


