होमक्राइमवाराणसी में पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद पर मुकदमा दर्ज, संसद भवन में किया था नुक्कड़ नाटक
क्राइम

वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद पर मुकदमा दर्ज, संसद भवन में किया था नुक्कड़ नाटक

संसद भवन में राम मंदिर चंदा चोरी को संसद भवन में पप्पू यादव ने नुक्कड़ नाटक किया था। इसमें राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद शामिल हुए थे। हाइलाइट्स शुक्रवार को संसद भवन परिसर में किया गया था नुक्कड़ नाटक नुक्कड़ नाटक में पप्प…

Navbharat Times के अनुसार1 अगस्त 2026 को 12:18 pm बजे
वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद पर मुकदमा दर्ज, संसद भवन में किया था नुक्कड़ नाटक

सौजन्य से:- Navbharat Times

संसद भवन में राम मंदिर चंदा चोरी को संसद भवन में पप्पू यादव ने नुक्कड़ नाटक किया था। इसमें राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद शामिल हुए थे।

हाइलाइट्स

शुक्रवार को संसद भवन परिसर में किया गया था नुक्कड़ नाटक

नुक्कड़ नाटक में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश शामिल हुए थे

उत्तर प्रदेश में साधु-संतों में आक्रोश, थानों में दी गई तहरीर

अभिषेक कुमार झा, वाराणसी: राम मंदिर चढ़ावा मामले में नुक्कड़ नाटक करना नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद पर भारी पड़ता दिख रहा है। शुक्रवार को संसद परिसर में मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धर कर एक नाटक किया था। इसमें राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद ने भी हिस्सेदारी की थी।

साधु वेश धारण कर नाटक करना अब संतों को नागवार गुजरा और काशी के संतों ने कोतवाली पहुंच कर इन तीनों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। इस तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इतना ही नहीं इसी वीडियो पर वकीलों ने भी विरोध दर्ज कराते हुए कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पप्पू बने साधु, भड़क गए संत

जंतर-मंतर विवाद के बीच संसद सत्र किसी तरह से शुरू हुआ, लेकिन भाजपा को घेरने के चक्कर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संतों को भड़का दिया। दरअसल, शुक्रवार को संसद परिसर में पप्पू यादव भगवा कपड़ा पहन साधु के वेश में परिसर में बैठ गए। उसके बाद तमाम विपक्ष के नेता वहां जुट गए। पप्पू यादव भगवान राम के चित्र के साथ एक टीन की पेटी भी लिए हुए थे। इसी बीच अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद आए और साधु बने पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद के पैरों को पकड़ने लगते हैं, इसी क्रम में भगवान राम का चित्र भी अवधेश प्रसाद के पैरों के पास आ जाता है। इस वीडियो के वायरल होते ही संतों में आक्रोश भड़क गया। काशी के संत समाज में ऐसे प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। पाताल पूरी मठ के मठाधीश महंत बालक दास सैकड़ों साधु-संतों के साथ कोतवाली डीसीपी काशी के कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत डीसीपी काशी को सौंपी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का हवाला देते हुए पातालपुरी मठ के महंत बालक दास के नेतृत्व में दर्जनों साधु-संत कार्यालय आए थे। साधु-संतों की लिखित शिकायत मिलने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत होने की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, एफआईआर में राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के नाम भी शामिल हैं।

कैंट थाने में दी तहरीर

इसी मामले में अब काशी के वकील भी खुल कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। थानाध्यक्ष कैंट के अनुसार करीब एक दर्जन वकीलों ने आज सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है । जिसमे सनातन के अपमान और साधु संतों की छवि बिगाड़ने सबंधी वीडियो का ज़िक्र है । शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें