वाराणसी में आज जनसभा को संबोधित करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
वाराणसी में आज जनसभा को संबोधित करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वड़नगर से काशी पहुंचे 'सेवा यात्रियों' के अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : October 7, 2026 at 8:58 AM IS…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी में आज जनसभा को संबोधित करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
वड़नगर से काशी पहुंचे 'सेवा यात्रियों' के अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : October 7, 2026 at 8:58 AM IST
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत वड़नगर से काशी पहुंचे. 'सेवा यात्रियों' के अभिनंदन समारोह में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर वह काशी विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन करेंगे. 'युवा संवाद' कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे तथा काशी क्षेत्र के शीर्ष जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ विभिन्न उच्च-स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता कर कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करेंगे.
बता दे कि आज दोपहर में नितिन नवीन वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे जिसके बाद 3:30 बजे जगतपुर स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के तहत 'सेवा यात्रियों' के वड़नगर से पवित्र काशी आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के उपरांत वे जगतपुर स्थित गोकुल धाम रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे काशी क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. तत्पश्चात, रात्रि में वे क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा करेंगे.
वडनगर से काशी पहुंची सेवा यात्रा
भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद करीब 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और लगभग 12 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल रहा है.पार्टी इसी राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है.इसमें वडनगर से काशी तक निकली बाइक सेवा यात्रा सामान्य यात्रा नहीं रही. यात्रा के दौरान जिन राज्यों, जिलों और स्थानों पर बाइक सेवा यात्रियों का पड़ाव हुआ, वहां उन्होंने समाजसेवा के अलग-अलग कार्य किए.यात्रियों ने स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान समेत जनसेवा के कार्यों में सहभागिता की.उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सेवा और समाजसेवा के कई उदाहरण सामने आए.
800 लोगों का जत्था करेगा बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
अशोक चौरसिया ने बताया कि आज सुबह लगभग 10 सभी बाइक सेवा यात्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में सुबह नौ बजे बस से पहुंचेंगे.वहां सभागार में उनके स्वागत-अभिनंदन का कार्यक्रम होगा.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.बाइक यात्रियों का तिलक, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पटका पहनाकर स्वागत किया जाएगा.
इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना जाएगा. कार्यक्रम के बाद सभी बाइक यात्री बस से मैदागिन पहुंचेंगे, वहां से पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे.उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा में आगे वडनगर की नदियों के जल से भरे 11 कलश और गंगाजल के 11 कलश, कुल 22 कलश रहेंगे. इनके साथ 51 महिलाएं चलेंगी.
सभी बाबा विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार से प्रवेश करेंगे.मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजन-अनुष्ठान और जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा. इसके बाद यात्री पैदल मैदागिन लौटेंगे और बस से गोकुल धाम रिसॉर्ट पहुंचेंगे, वहां दोपहर का भोजन करने के बाद दोपहर 2:30 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की जनसभा में शामिल होंगे.यात्रा के अगले चरण में 8 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे सभी बाइक यात्री अयोध्या के लिए रवाना होंगे।इसके बाद अयोध्या से दिल्ली पहुंचकर अपने-अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
जगतपुर में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य
अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की काशी में यह पहली जनसभा है। इसके लिए पार्टी ने व्यापक तैयारियां की हैं. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के झंडे और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं. जनसभा में 50 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है.इसके लिए जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव, गली, चट्टी-चौराहे तक पहुंचकर लोगों को जनसभा में आने का निमंत्रण दे रहे हैं.जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के भी मौजूद रहने की जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ेंः शिक्षा: आंकड़े बनाम हकीकत; क्या जंगल और पहाड़ों के बीच थमेगी नौनिहालों की राह?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

राज्यसभा चुनाव के बीच अनुप्रिया बढ़ाएंगी BJP की मुश्किल, CM योगी को लिखी चिट्ठी

गोरखपुर-देवरिया बाईपास को कुशीनगर फोरलेन से जोड़ने के लिए खरीदनी पड़ेगी जमीन, अगले साल पूरा होगा काम - gorakhpur land acquisition for deoria bypasskushinagar fourlane link

वोटर आईडी नहीं तो भी डाल सकेंगे वोट, उत्तर प्रदेश MLC चुनाव के लिए आयोग ने मान्य किए ये 10 दस्तावेज - up mlc election 2026 id proof mandatory 10 documents valid


