यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी से विचार-विमर्श किया. उन्होंने यूपी बीजेप…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी से विचार-विमर्श किया. उन्होंने यूपी बीजेपी अध्यक्ष समेत कई नेताओं के साथ बैठक भी की.
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने रविवार (06 सितंबर) को पार्टी पदाधिकारियों को अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता और एक-एक बूथ सहेजने की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने यह अपेक्षा की है कि पिछले चुनाव में हारी हुई सीट पर वे पूरी ताकत लगायें. बीजेपी सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी.
तावड़े को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने 18 अगस्त को यूपी का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया. यह जिम्मेदारी मिलने के बाद तावड़े और पटेल शनिवार (05 सितंबर) को पहली बार लखनऊ पहुंचे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को उनके सरकारी आवास पांच-कालिदास मार्ग, पर तावड़े एवं जगदीश ईश्वरभाई पटेल ने शिष्टाचार भेंट की.
चुनाव को लेकर तावड़े ने सीएम योगी से की चर्चा
सूत्रों ने बताया कि 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने योगी से परामर्श किया. तावड़े यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय भी गए. इससे पहले शनिवार शाम को तावड़े उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सात कालिदास मार्ग पर स्थित आवास पर भी गए, जहां मौर्य ने उनका स्वागत किया और चुनाव को लेकर चर्चा की.
यूपी बीजेपी अध्यक्ष समेत कई नेताओं के साथ बैठक
सूत्रों ने बताया कि रविवार को भाजपा प्रभारी और सह प्रभारी ने उप्र भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्रियों, सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक की. बैठक का संचालन मुख्यालय प्रभारी व विधान परिषद सदस्य गोविन्द नारायण शुक्ल ने किया. सूत्रों ने बताया कि तावड़े ने सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक सक्रिय रहने और कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क व संवाद की सलाह दी.
तीसरी बार यूपी में भाजपा की सरकार बननी तय- तावड़े
उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने और उन्हें महत्व देने पर जोर दिया. तावड़े ने कहा कि तीसरी बार यूपी में भाजपा की सरकार बननी तय है लेकिन पार्टी को पूरी ताकत से हर मोर्चे पर सफलता हासिल करनी होगी. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार की योजनाओं की आमजन के बीच निरंतर चर्चा होनी चाहिए.
NDA सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने की अपील
तावड़े ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और विपक्ष की अफवाहों का तथ्यपरक जवाब दें. उन्होंने सभी सीट पर खासतौर से पिछले चुनाव में हारी हुई सीट पर पूरी ताकत और रणनीति के साथ कार्य करने पर जोर दिया. उप्र भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि संगठन का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार है.
उन्होंने दावा किया कि भाजपा गठबंधन 2027 के चुनाव में 2017 के अपने कीर्तिमान से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. सूत्रों ने बताया कि रविवार को तावड़े ने भाजपा के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से भी विचार विमर्श किया. वह दो दिवसीय दौरे के बाद रविवार को वापस लौट गए.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


