'अब BJP जाएगी,फिर कभी न आएगी...', अखिलेश का योगी सरकार पर कटाक्ष | टीएनपी न्यूज़
Akhilesh Yadav on CM Yogi: सपा प्रमुख अखिलेश यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है। खासकर वे केंद्र की नीतियों और योगी सरकार पर बेबाक तरीके से निशाना साधते हैं। इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्य व…

सौजन्य से:- TNP News
Akhilesh Yadav on CM Yogi: सपा प्रमुख अखिलेश यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है। खासकर वे केंद्र की नीतियों और योगी सरकार पर बेबाक तरीके से निशाना साधते हैं। इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के 4 दिवसीय होने पर कटाक्ष किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, चार दिन की सरकार बची है, इसीलिए उप्र विधानसभा में सत्र भी चार दिन का ही हो रहा है।
'बीजेपी सरकार श्रद्धांजलि देने में निकाल देगी'
उन्होंने आगे लिखा कि पहला दिन उप्र बीजेपी सरकार श्रद्धांजलि देने में निकाल देगी। दूसरा दिन अयोध्या के प्रभु राम जी के मंदिर में हुई चोरी की ज़िम्मेदारी, अपने ऊपर से हटाकर केंद्र सरकार पर डालने में निकाल देगी। तीसरा दिन प्रयागराज जैसे पूरे प्रदेश में हुए छात्र आंदोलन के बाचव में निकाल देगी। चौथा दिन दुखी मां के सरेआम अपमान पर मुंह छिपाकर सत्र ख़त्म करने की घोषणा करने में निकाल देगी।
'अब बीजेपी जाएगी, फिर कभी न आएगी'
अखिलेश यादव ने यह भी बताया है कि सच तो बीजेपी को भी पता है कि वे अब कभी सरकार में वापस नहीं आएंगे, इसीलिए विधानसभा को महत्व नहीं दे रहे हैं। भाजपा सिर्फ बस सत्र आयोजित करने की औपचारिकता निभा रही है। और तो और बीजेपी की चला-चली की बेला का मानसून सत्र भी चला-चली टाइप का सत्र है।
यह भी पढ़ें: अनुशासन और समर्पण की मिसाल: इलेषा सिंह का प्रथम कुचिपुड़ी रंगप्रवेशम्,जयंत चौधरी ने सराहा
3-6 अगस्त तक चलेगा मॉनसून सत्र
जानकारी के लिए बता दें, कि यूपी में विधानमंडल यानी विधानसभा और विधान परिषद् का सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक चलेगा। अखिलेश का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब मानसून सत्र से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक हुई है। गौरतलब है कि इस बैठक में ही सपा ने राम मंदिर समेत तमाम मुद्दे उठाए जाने के संकेत दिए हैं।
Written By: Geeta Sharma
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


