यूपी BJP ने क्षेत्रों-मोर्चों के प्रभारी किए घोषित, 60 फीसदी नए चेहरे; पार्टी ने तैयार की अलग रणनीति
यूपी भाजपा ने नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। वहीं, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा को गोरखपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी और गीता शाक्य को बृज क्षेत्र का प्रभारी बनाया गय…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी भाजपा ने नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। वहीं, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा को गोरखपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी और गीता शाक्य को बृज क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। राम प्रताप चौहान पश्चिम और शंकर लोधी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए हैं। घोषित टीम में इस बार करीब 60 फीसदी नए चेहरों को जगह दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को छह संगठनात्मक क्षेत्रों के साथ ही सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के नए प्रभारी घोषित किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कई दौर के मंथन के बाद शनिवार को इन नामों का ऐलान किया। इनमें नए और पुराने चेहरों का तालमेल बिठाने का प्रयास किया गया। इससे विधानसभा चुनाव 2027 में लाभ उठाने की योजना है।
यूपी भाजपा ने इस बार सात की जगह आठ प्रदेश महामंत्री बनाए हैं। इनमें से पांच को क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दो महामंत्रियों को मोर्चों का प्रभारी बनाया गया है। निवर्तमान प्रदेश महामंत्री और एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को फिर मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। उनके अनुभव को देखते हुए किसी गैर प्रदेश पदाधिकारी को पहली बार मुख्यालय का प्रभार दिया गया है।
इन्हें भी जिम्मेदारी
प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री संजय राय पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रभारी बनाए गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा, प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर गिरि को किसान मोर्चा का प्रभार दिया गया है।
इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक बनाया गया है। यतेंद्र शर्मा बतौर प्रदेश मंत्री मीडिया विभाग का प्रभार देखेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ संयोजक और राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
क्या है रणनीति
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले सभी मोर्चा के गठन की तैयारी की है। इसके लिए पहले प्रभारियों की तैनाती की गई है। अब प्रभारी के निर्देशन में मोर्चों का गठन होगा। क्षेत्रीय कमिटियां गठित की जाएंगी। पार्टी इनके जरिए अपने चुनावी अभियान को गति देगी। जनता के बीच तक पार्टी का संदेश पहुंचाने में इन मोर्चों और कमिटियों की बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में पार्टी अपनी तैयारियों को बड़े स्तर पर जनता के बीच पहुंचाने की तैयारी में है।इस क्रम में आज यानी 9 अगस्त से शुरू हुए तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को भी देखा जा रहा है। लखनऊ में रविवार को बड़े स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर भाजपा ने अपने जनसंपर्क अभियान का एक प्रकार से आगाज कर दिया है। लखनऊ में आयोजित तिरंगा यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर संस्थान में तिरंगा फहराने की बात कही।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


