BJP के पूर्व नेता ने बढ़ाई मुश्किल? यूपी चुनावों में 50 सीटों पर उतारेंगे कैंडिडेट
BJP के पूर्व नेता ने बढ़ाई मुश्किल? यूपी चुनावों में 50 सीटों पर उतारेंगे कैंडिडेट यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं. बीजेपी के पूर्व नेता ने ही राज्य की 50 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव…

सौजन्य से:- abplive.com
BJP के पूर्व नेता ने बढ़ाई मुश्किल? यूपी चुनावों में 50 सीटों पर उतारेंगे कैंडिडेट
यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं. बीजेपी के पूर्व नेता ने ही राज्य की 50 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाने का ऐलान कर दिया है.
भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. करणी सेना ने राज्य की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन मेरी पार्टी के युवा मैदान में उतरेंगे.हम चाहते हैं कि जो घमंड में चूर हैं, उसको जमीन पर लाएंगे. UGC रोलबैक के मु्द्दे पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अम्मू ने यह बयान दिया.
अम्मू के कार्यक्रम में अलंकार अग्निहोत्री, हर्ष दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे. अम्मू ने कहा कि पार्टियों को लोगों को जाति और धर्म में नहीं बांटना चाहिए. आज केवल दो ही जाति है- एक अमीर और एक गरीब.
'अब बदलाव और परिवर्तन का समय'
अम्मू ने कहा कि हिन्दुस्तान में 65 से 68 फीसदी युवा हैं. रोहिणी घावरी, हर्ष दुबे, अलंकार युवा हैं. युवा केंद्र और राज्य की सरकारों से परेशान हैं. इन लोगों को अब देश की नहीं बल्कि अपनी कुर्सी की चिंता है. यह पूछे जाने पर कि क्या करणी सेना किसी पार्टी को समर्थन करेगी, अम्मू ने कहा कि हम अभी इस पर विचार कर रहे हैं. अब बदलाव और परिवर्तन का समय है.
मोदी सरकार के UPI चार्ज वाले फैसले पर भड़के संजय निषाद, पूछे ये सवाल
अम्मू ने यह भी कहा कि जातिगत जनगणना नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर सेंसस होना चाहिए. लेकिन यह राहुल गांधी और अखिलेश यादव नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि हर कोई ओबीसी की बात कर रहा है लेकिन जरूरी मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहा है.
बता दें सूरज पाल सिंह अम्मू पहले भारतीय जनता पार्टी में ही थे. हालांकि अब वह करणी सेना के अध्यक्ष हैं और बीजेपी से अपना नाता तोड़ लिया है. हरियाणा निवासी अम्मू खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को साथ लेकर चलने वाला बताते हैं.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


